विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

संदेसे आते हैं...गाकर इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा ये लड़का, रवीना टंडन ने भी की तारीफ- देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बॉर्डर फिल्म के गाने को बेहद खूबसूरती से गाते हुए नज़र आ रहा है. इस लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

संदेसे आते हैं...गाकर इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा ये लड़का, रवीना टंडन ने भी की तारीफ- देखें Video
संदेसे आते हैं...गाकर इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा ये लड़का

साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का गाना काफी पॉप्युलर हुआ था और आज भी ये गाना लोगों की जुबां पर रहता है. इस गाने को लोग जितना सुनना पसंद करते हैं उतना ही गुनगुनाना भी. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बॉर्डर फिल्म के इसी गाने को बेहद खूबसूरती से गाते हुए नज़र आ रहा है. इस लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी इस लड़के का गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने भी अपने ट्विटर एकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर इस वीडियो @bhaiyyajispeaks नामक एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था. जिसके साथ उसने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा भारत.' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पड़ाड़ियों के बीच खूबसूरत वादियों में खड़े होकर ये लड़का गिटार बजाकर फिल्म बॉर्डर का गाना संदेसे आते हैं...गा रहा है. वीडियो में कुछ सेकेंड्स बाद एक लड़की भी उसके साथ यही गाना गाने लगती है. चेहरे पर मुस्कान लिए ये दोनों बहुत ही सुरीले अंदाज़ गाना गा रहे हैं. गाना सुनकर आपको भी लगेगा जैसे ये गाना ओरिजिनल गाने से भी जाता शानदार है और सुरीला है.

यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस गाने का वीडियो शेयर किया है. बता दें कि सोशल मीडिय पर लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं. अबतक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही इसपर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Viral Video, Sandese Aate Hain Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com