जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई…अक्सर ये कहावत हमारे जुबान पर आ ही जाती है. इसका मतलब ये होता है कि जब तक ईश्वर हमारे साथ हैं, हमारा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है. कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम विचलित हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इश वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग अपने हाथों से खदान को खोद रहे हैं और दबे हुए लोगों को ज़िंदा निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को ज़िंदा रहने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, मगर सभी लोग ज़िंदा निकल गए.
पहले वीडियो देखें.
All 9 members survived from a Collapsed gold mine in Congo! pic.twitter.com/zbyN718uNX
— Devi Nagavalli (@Devi_Nagavalli) March 28, 2023
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, ये मामला कॉन्गो का है. यहां पर सोने की खदान पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे. अचानक वो ढहना शुरू हो गई. इसके कारण 9 लोग खदान के अंदर ही दब गए. ऐसे में मौजूद मज़दूर साथियों ने खदान को हाथ से ही खोदना शुरु किया और सभी 9 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य अफ्रीकी देशों में इस तरह के मामले आम हो चुके हैं. खदान में जाने के गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है. देखा जाए तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स काफी हैरान हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं