विज्ञापन

'अपर कास्ट' या फिर 80 लाख कमाने वाला...शादी की अजीब शर्त ने इंटरनेट पर काटा बवाल

कहते हैं मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? लेकिन यहां तो काजी से पहले 'कैश' और 'कास्ट' की तगड़ी दीवार खड़ी है. एक मैडम को दूल्हा ऐसा चाहिए, जो या तो ऊंचे खानदान का हो या फिर उसके बैंक बैलेंस में सालाना 80 लाख का 'करंट' दौड़ रहा हो. चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये माजरा जिसने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है.

'अपर कास्ट' या फिर 80 लाख कमाने वाला...शादी की अजीब शर्त ने इंटरनेट पर काटा बवाल
80 Lakhs or High Caste?...शादी की शर्त ने मचाया बवाल

Indian wedding system: शादी-ब्याह का बाजार आजकल बड़ा गर्म है और शर्तें ऐसी कि अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाएं. हाल ही में एक 32 साल की बिजनेसवुमन की डिमांड ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. मोहतरमा का साफ कहना है कि उन्हें लाइफ पार्टनर या तो 'ब्राह्मण-राजपूत' जैसा चाहिए और अगर कास्ट मैच नहीं हुई? तो कोई बात नहीं, बस लड़के की साल की कमाई 80 लाख रुपये से ऊपर होनी चाहिए. मतलब सीधी बात है या तो 'कुल' ऊंचा हो या फिर 'तिजोरी' भारी.

जब 'कास्ट' पर भारी पड़ा 'पैसा' (Income vs caste debate)

ये किस्सा तब सामने आया जब एक नामी मैट्रिमोनी कंपनी की फाउंडर ने इस वाकये को शेयर किया. महिला एक रईस और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है, पिता आईपीएस (IPS) ऑफिसर हैं. जब उनसे पूछा गया कि अगर लड़का नेक हो, काबिल हो पर ऊंचे खानदान का न हो तो? जवाब मिला, '80 लाख का पैकेज है तो कास्ट किनारे, वरना नो चांस'. इसने साफ कर दिया कि आज के जमाने में भी कई घरों में प्रोग्रेसिव सोच सिर्फ ड्राइंग रूम की बातों तक ही सीमित है.

क्या शादी अब सिर्फ एक 'बिजनेस डील' है? (Is Modern Marriage Becoming a Financial Deal?)

सोशल मीडिया पर इस खबर ने मानो बारूद में चिंगारी लगा दी है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब रिश्तों में प्यार और आपसी समझ की कोई जगह नहीं बची? कुछ का कहना है कि ये 'मॉर्डन अरेंज मैरिज' का कड़वा सच है, जहां इमोशन्स से ज्यादा बैलेंस शीट देखी जाती है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये सिर्फ एक लड़की की पसंद नहीं, बल्कि हमारे समाज की वो हकीकत है, जिसे हम अक्सर 'परंपरा' के नाम पर छिपा लेते हैं.

ये भी पढ़ें:- बेंगलुरु की बारिश में बह गईं 5000 किताबें, 'द बुकवर्म' की बर्बादी देख रो पड़ा हर पाठक!

पुराने रिवाज और नई दुनिया की उलझन (Old Traditions and Modern Lifestyle)

फाउंडर ने इस चर्चा को एक गहरे सवाल पर खत्म किया. हम चांद पर पहुंच गए, लेकिन रिश्तों के मामले में आज भी उसी सदियों पुरानी संकीर्ण सोच में फंसे हैं. अगर हमें वाकई बदलना है, तो वो बदलाव स्टेटस या सैलरी स्लिप से नहीं, बल्कि इंसान की नीयत और उसकी सोच को अहमियत देने से आएगा.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arranged Marriage India, 80 LPA Salary For Marriage, Caste System In Marriage, High Caste Marriage Preference, Income Vs Caste Debate, Modern Indian Society Marriage, Matrimonial Trends India, Social Status And Marriage, Marriage Conditions India, High Caste Groom Demand, Indian Matchmaking Reality, Modern Marriage Problems, 80 LPA Or Higher Caste Indian Weddings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com