विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2018

सात महीने की इस बच्‍ची के हैं इतने खूबसूरत बाल, देख कर जलन से भर जाएंगे आप

इस सात महीने की बच्‍ची के सर पर इतने बाल हैंं कि आप दंग रह जाएंगे.

सात महीने की इस बच्‍ची के हैं इतने खूबसूरत बाल, देख कर जलन से भर जाएंगे आप
सात महीने की उम्र में ही इस बच्‍ची के सिर पर इतने घने बाल हैं
  • सात महीने की बच्‍ची के सिर पर बेहद घने बाल हैं
  • बच्‍ची के बाल देखकर हर कोई हैरान रह जाता है
  • बच्‍ची के इंस्‍टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स हैं
नई दिल्‍ली: एक उम्र के बाद बालों का झड़ना बेहद आम बात हो जाती है. कई बार स्‍ट्रेस और खान-पान के चलते भी बाल बेहिसाब झड़ने लगते हैं. ऐसे में अच्‍छे बालों के लिए लाइफस्‍टाइल में बदलाव करने की सलाह दी जाती है. वहीं नवजात बच्‍चों के सिर पर भी बाल बेहद कम और पतले होते हैं. हालांकि कुछ समय बाद उनके बाल बढ़ने लगते हैं और घने भी हो जाते हैं. लेकिन यहां पर हम आपको एक ऐसी बच्‍ची से मिलवाने जा रहे हैं जिसके सिर पर इतने बाल हैं कि आपको उससे जलन भी होगी और हैरानी भी. 

ये है दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे छोटी बच्‍ची
 

देखा आपने! इस नन्‍ही से बच्‍ची के सिर पर कितने घने और लंबे बाल हैं. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्‍ची का नाम चांको है जो पिछले साल दिसंबर में पैदा हुई थी. जन्‍म के समय से ही इस बच्‍ची के सिर पर घने बाल थे.

Sanju के गाने पर बच्ची ने इस तरह किया डांस, Video देखना चाहेंगे बार-बार

इस बच्‍ची के इंस्टाग्राम पर अभी से हजारों फॉलोवर्स भी हैं.
 

ऐसे घने बालों को देखकर किसी को भी जलन हो सकती है.

बच्‍ची किसी मॉडल से कम नहीं लगती.

बच्‍ची का रेग्‍युलर हेयर कट भी कराया जाता है.

बच्‍ची के बाल तो हैं ही शानदार, लेकिन उसकी क्‍यूटनेस भी कुछ कम नहीं.

भई, हमें तो बच्‍ची भी भा गई और उसके बाल भी. आपकी क्‍या राय है?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baby Hair, Cute Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com