विज्ञापन

हिमाचल में 'मिया-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी', 66 के दूल्हे संग 35 की दुल्हनियां का डांस वायरल

कुल्लू की वादियों में मोहब्बत का एक ऐसा फूल खिला है, जिसकी खुशबू पूरे सोशल मीडिया पर फैल गई है. 66 साल के सोम देव ने अपनी आधी उम्र की साथी संग सात फेरे लेकर सबको हैरान कर दिया है. वायरल हो रहे इनके डांस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं, 'उम्र तो बस एक नंबर है भाई'.

हिमाचल में 'मिया-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी', 66 के दूल्हे संग 35 की दुल्हनियां का डांस वायरल
66 साल के बुजर्ग ने पोती की उम्र की युवती संग रचाई शादी, अब डांस हो रहा VIRAL, बोली- 'मैं बहुत खुश हूं'
SOCIAL MEDIA

Himachal Unique Marriage: कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती हैं...पर कुल्लू के बंजार में तो एक शख्स ने इसे जमीन पर उतार कर दिखा दिया. 66 साल के सोम देव काफी वक्त से अकेले थे, माता-पिता का साया सिर से उठ चुका था और भाई भी अलग रहते थे. जिंदगी की इस ढलती शाम में उन्हें साथ मिला 35 साल की एक युवती का. दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामकर निकाह (शादी) क्या किया, मानो बंजार की वादियों में नई रौनक आ गई. हैरानी की बात ये है कि शादी को एक महीना हो गया है, पर अब सोशल मीडिया पर इनके 'नाटी' (हिमाचली डांस) के वीडियो ने गदर मचा रखा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

उम्र को ठेंगा और प्यार की जीत (Kullu 66 year old man marries)

इस अनोखी शादी में दूल्हा और दुल्हन की उम्र के बीच 31 साल का फासला है, लेकिन इनकी केमिस्ट्री देखकर बड़े-बड़े नौजवानों को रश्क (जलन) हो जाए. वीडियो में सोम देव बड़े फख्र से कह रहे हैं कि, ये उनकी धर्मपत्नी हैं. वहीं, नई नवेली दुल्हनिया ने भी साफ कह दिया कि वो अपने पति की खूब सेवा करेंगी और इस नए सफर से बहुत खुश हैं. थरिम्बला गांव में जब रिसेप्शन की दावत (धाम) हुई, तो दोनों ने हाथ पकड़कर ऐसा डांस किया कि देखने वाले बस देखते रह गए.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Viral Wedding Video Sparks Social Media Debate)

जैसे ही ये खबर इंटरनेट की गलियों में पहुंची, कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिनकी शादी नहीं हो रही, वो तो बेचारे आहें भर रहे हैं. कुछ लोग इसे 'सच्ची मोहब्बत' का नाम दे रहे हैं, तो कुछ मजे लेने से पीछे नहीं हट रहे. वैसे गौर करने वाली बात ये है कि, इस कपल के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि, उन्हें दुनिया की परवाह नहीं. 

ये भी पढ़ें:-'स्कूल तोड़ दूंगा' पढ़ाई का नाम सुनते ही बच्चे का चढ़ा पारा...सरेआम मास्टर जी को दी स्कूल उखाड़ने की धमकी

हिमाचल में इससे पहले भी अजब-गजब शादियां चर्चा में रही हैं, पर सोम देव जी की इस पारी ने तो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दिल जवां हो तो दुनिया हसीन लगती है. कुल्लू के इस जोड़े ने साबित कर दिया कि सहारा ढूंढने के लिए कैलेंडर नहीं, बल्कि हमसफर की नीयत देखी जाती है. 

ये भी पढ़ें:-सैल्यूट! पुणे की लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क पर कराई डिलीवरी, साड़ियों से बना दिया 'ऑपरेशन थिएटर'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unique Marriage Videos, Himachal Unique Wedding, Kullu 66 Year Old Man Marries, Himachal Pradesh Unusual Marriage, Himachal Pradesh Wedding, Kullu Banjar Old Man Wedding, Banjar Valley Viral Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com