Mother Daughter Video Call: किस्मत का पेंच देखिए, जिस मां की ममता के लिए ये बेटी 24 साल तक तरसती रही, जब वो अचानक मोबाइल की स्क्रीन पर सामने आई, तो वक्त मानों ठहर सा गया. न जुबां साथ दे रही थी, न अल्फाज निकल रहे थे...बस आंखों से बहते आंसुओं ने सारा हाल बयां कर दिया. ये सिर्फ एक वीडियो कॉल नहीं था, ये दो बिछड़ी हुई रूहों के दोबारा एक होने की वो दास्तां है, जिसे देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए.
कहते हैं कि दुनिया गोल है और खून का रिश्ता अपनी राह खुद बना लेता है. सारा नाम की एक लड़की ने जब दो दशकों के बाद अपनी जन्म देने वाली मां को वीडियो कॉल पर देखा, तो लफ्ज खामोश हो गए और बस आंसू बहने लगे. 24 साल का लंबा इंतजार, हजारों सवाल और एक अधूरी पहचान...सब कुछ उस एक 'हैलो' में सिमट गया.
ममता की पुकार और इंटरनेट का 'चमत्कार' (Heart touching Story)
वियतनाम की गलियों से लेकर सरहदों के पार तक, ये तलाश आसान नहीं थी. सारा के पास बस कुछ पुरानी तस्वीरें थीं, जिनमें एक धुंधली सी याद और मां का चेहरा था. काइल ले (Kyle Le) की मदद से जब ये मुमकिन हुआ, तो सारा को यकीन ही नहीं आया कि वो वाकई अपनी मां से बात कर रही है. जैसे ही स्क्रीन पर मां का चेहरा आया, सारा बस अपना चेहरा छिपाकर रोने लगी. उधर मां का भी बुरा हाल था, बरसों की तड़प आंखों के रस्ते बाहर आ गई.
ये भी पढ़ें:-चमकते दांतों का शौक पड़ा भारी! 19 लाख फूंकने के बाद 'बिना दांत' की रह गई ये 'हसीना', अब पछतावे में बह रहे आंसू
बीत गए 24 साल! (24 saal baad mulaqat)
वीडियो में साफ दिख रहा है कि, मां अपनी बेटी को देखकर कितनी बेकरार है. टूटी-फूटी भाषा और ढेर सारे जज्बात के बीच मां ने सिर्फ इतना पूछा, 'बेटा, तुम वापस कब आओगी?' ये सवाल नहीं था, ये उस मां की रूह की पुकार थी जो अपनी औलाद को एक बार सीने से लगाने के लिए बेताब है. सारा ने भी रुंधे गले से कहा, 'आई लव यू...मैंने आपको हर रोज याद किया.'
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं