Woman Arrest With 22 Snakes And Chameleon On Chennai Airport: हाल ही में चेन्नई एयरपोर्ट का एक चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स के भी होश उड़ रहे हैं. दरअसल, बीते शुक्रवार जब मलेशिया से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची एक महिला यात्री के सामानों की चेक-इन (जांच) की गई, तो जो सामान में निकलकर आया, उसे देखकर कस्टम विभाग (custom department) के अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए.
Snakes In Woman Baggage: बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) पर तब लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब कस्टम विभाग (custom department) के अधिकारियों ने मलेशिया (malaysia) से आई एक महिला का बैग (lady bag) खोला. बैग खोलते ही महिला के बैग में से एक के बाद एक 22 किस्म के सांप (22 types of snakes) निकलकर फर्श पर सरकने लगे. इस हैरान देने वाले नजारे का वीडियो इन दिनों हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहा है. बताया जा रहा है कि, इन सांपों को प्लास्टिक के अलग-अलग कंटेनर्स में पैक कर के लाया गया था. ये सभी सांप अलग-अलग प्रजाति के बताए जा रहे हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बता दें कि, महिला 28 अप्रैल को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर एके 13 से चेन्नै एयरपोर्ट पहुंची थी, इसके बाद जो हुआ, वो आप वीडियो में देख ही सकते हैं. वीडियो में अधिकारियों को लंबी छड़ की मदद से सांपों को बाहर निकालते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि, कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर महिला को पकड़ा था. इसके बाद जांच के दौरान जो हकीकत सामने आई, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. वहीं सीमा शुल्क अधिनियम 1962 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत चेक-इन सामान की जांच के दौरान महिला के बैग से मिले विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट को जब्त कर लिया गया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Rajkummar Rao और Badhaai Do के कलाकारों ने फिल्मफेयर की जीत का मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं