बेंगलुरु के पास एक गुफा से रेस्क्यू किए गए "188 वर्षीय व्यक्ति" को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 'कंसर्न्ड सिटिजन' नामक हैंडल द्वारा एक्स पर शेयर किए गए इस फुटेज ने लगभग 29 मिलियन व्यूज के साथ तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है. वीडियो वाले पोस्ट में लिखा है, "यह भारतीय व्यक्ति अभी-अभी एक गुफा में पाया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह 188 वर्ष का है."
24 सेकंड की क्लिप में, दो व्यक्ति बुजुर्ग को चलने में मदद करते हैं. कुबड़ा और सफेद दाढ़ी वाला यह बुजुर्ग सहारे के लिए छड़ी का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि वीडियो वायरल हो गया, लेकिन दावा लगभग तुरंत ही जांच के दायरे में आ गया. कई रिपोर्ट बताती हैं कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति 110 वर्ष का है और मध्य प्रदेश का एक संत है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
???????? This Indian Man has just been found in a cave.
— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) October 3, 2024
It's alleged he's 188 years old. Insane. pic.twitter.com/a7DgyFWeY6
एक्स ने पोस्ट के जवाब में एक अस्वीकरण भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि बताई गई उम्र सटीक नहीं हो सकती है. "गलत सूचना! बुजुर्ग व्यक्ति भारत के मध्य प्रदेश में रहने वाले 'सियाराम बाबा' नामक एक हिंदू संत हैं. रिपोर्टों के अनुसार उनकी आयु लगभग 110 वर्ष है," एक्स नोट में लिखा है.
प्लेटफ़ॉर्म ने 2 जुलाई, 2024 को नवभारत टाइम्स के एक लेख का भी संदर्भ दिया, जिसमें वीडियो में व्यक्ति की असली पहचान बताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति, सियाराम बाबा, 109 वर्ष के हैं. सियाराम बाबा इस क्षेत्र में लोकप्रिय हैं और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रहते हैं.
यहां तक कि डेटा सत्यापन समूह, डी-इंटेंट डेटा ने भी वायरल वीडियो को भ्रामक करार दिया है. एक्स पर, डी-इंटेंट डेटा ने पोस्ट किया, "विश्लेषण: भ्रामक. तथ्य: एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करने वाले कुछ लोगों का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि 188 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को अभी-अभी एक गुफा में पाया गया है. तथ्य यह है कि ये दावे सत्य नहीं हैं. बुजुर्ग व्यक्ति 'सियाराम बाबा' नामक एक संत हैं, जो भारत के मध्य प्रदेश में रहते हैं."
2537
— D-Intent Data (@dintentdata) October 3, 2024
ANALYSIS: Misleading
FACT: A video of some people helping an elderly individual has been shared, claiming that a 188-year-old Indian Man has just been found in a cave. The fact is that these claims are not true. The elderly man is a Saint named 'Siyaram Baba', (1/2) pic.twitter.com/HNak3vUrIM
एक्स पोस्ट ने यह भी चेतावनी दी कि "इंफ्लूएंसर्स सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए स्व-निर्मित दावों के साथ वीडियो प्रसारित कर रहे हैं."
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं