विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2023

तीन बाइकों पर 14 लोगों ने सवार होकर मौत को किया चैलेंज, तेज रफ्तार देख सहम गए यूज़र्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बाइकों पर 14 लोग सवार होकर तेज रफ्तार में चल रहे हैं. वीडियो के मुताबिक एक बाइक पर छह लोग, जबकि दो अन्य बाइकों पर चार-चार लोग सवार हैं. 

तीन बाइकों पर 14 लोगों ने सवार होकर मौत को किया चैलेंज, तेज रफ्तार देख सहम गए यूज़र्स

आज कल सड़क पर कोई भी सुरक्षित नहीं है. इसकी वजह है कि लोग संयमित होकर गाड़ी नहीं चलाते हैं. सोशल मीडिया पर एक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 बाइक पर 14 लोग बैठकर पूरी स्पीड में स्टंट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क रहे हैं. लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा हैरान कर रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है.

देखें वायरल वीडियो

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी साझा की है

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बाइकों पर 14 लोग सवार होकर तेज रफ्तार में चल रहे हैं. वीडियो के मुताबिक एक बाइक पर छह लोग, जबकि दो अन्य बाइकों पर चार-चार लोग सवार हैं. 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं. कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सवाल उठाते हुए लिखा है- क्या वाकई में इनलोगों को मौत से नहीं डर लगती है क्या? वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र्स ने सवाल उठाते हुए लिखा है कि इन लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए. इन लोगों के चक्कर में लोग स्टंट कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, News And Views, Trending And Viral Video, Bike Stunt, Bike Stunt Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com