विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

10 महीने का बच्चा गिर गया चलती कार से, देखें ये खतरनाक वीडियो

एक 10 महीने का बच्चा कार से गिर गया. ताज्जुब की बात तो ये है कि कार चला रहे पिता को ध्यान भी नहीं रहा कि बच्चा पीछे बैठा है या नहीं.

10 महीने का बच्चा गिर गया चलती कार से, देखें ये खतरनाक वीडियो
10 महीने का बच्चा कार से गिर गया.
  • 10 महीने का बच्चा कार से गिर गया.
  • सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है.
  • कार चला रहे पिता को ध्यान भी नहीं रहा कि बच्चा पीछे बैठा है या नहीं.
सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक 10 महीने का बच्चा कार से गिर गया. ताज्जुब की बात तो ये है कि कार चला रहे पिता को ध्यान भी नहीं रहा कि बच्चा पीछे बैठा है या नहीं. ये हादसा चीन के जियानशु शहर में हुआ. वीडियो में देखा सकता है कि कार मुड़कर दूसरे रोड की तरफ जाती है. कार का पीछे का दरवाजा खुला रहता है जिसकी वजह से बच्चा गिर जाता है. काफी समय रोड पर पड़े रहने के बाद एक शख्स वहां पहुंचता है और गाड़ियों से बचाता है. 

VIDEO: बंदर ने ऐसे लिया शख्स से बदला, फेक दिया था नदी में

जिसके कुछ देर बाद कार चला रहे पिता को पता चलता है कि उनका बेटा कार में नहीं है. जिसके बाद वो वापस लौटते हैं और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाते हैं. बता दें, बच्चा बिलकुल ठीक है. उसको कहीं भी चोटें नहीं आई हैं. लेकिन बच्चे को अस्पताल की निगरानी में रखा गया है. 

इमरान खान की तीसरी शादी भी खतरे में, पालतू कुत्तों की हुई 'घर वापसी'

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Changzhou City, Chilling Video, Baby Falls Out Of Moving Van
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com