रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और विकराल रूप लेता नजर आ रहा है.यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुधवार को देश के पावर ग्रिड पर हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने इस हमले के लिए जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना है. आपको बता दें कि रूस के हमले में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर 170 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए थे. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हो गया है. जेलेंस्की ने हमले को अमानवीय भी बताया है.

70 से अधिक मिसाइलें दागी गई
यूक्रेन ने रूस के इस हमले को लेकर कहा कि इस तरह का हमला अमानवीय है. पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए इस दिन को चुना है. हमारे एनर्जी सिस्टम पर रूस ने कुल 70 से ज्यादा मिसाइलें और सौ से अधिक ड्रोन से हमला किया है. बताया जा रहा है कि रूस के इस हमले में यूक्रेन की वायु सेना ने 50 से अधिक मिसाइलें को मार गिराया लेकिन उनमें से कुछ अपने टारेगट पर गिरी हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

खारकीव पर भी किया गया हमला
यूक्रेन पर हुए इस हमले में रूस ने खारकीव पर भी हमला किया है. इस हमले को लेकर निप्रापेट्रोस के गवर्नर सर्गेई ने कहा कि रूस इस इलाके की बिजली व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है. रूस के इस हमले के पीछे की नीयत ये है कि वह हमारे संसाधनों को नष्ट कर देना चाहता है.

रूस के बड़े जनरल की यूक्रेन ने कराई थी हत्या
कुछ दिन पहले ही यूक्रेन ने रूसी सेना के बड़े अधिकारी इगोर किरिलोव की हत्या करा दी थी. किरिलोव की मौत मॉस्को में हुए स्कूटर ब्लास्ट में हुई थी. बताया जा रहा था कि इस हमले में किरिलोव के सहयोगी की भी मौत हुई है. रूस के अनुसार इस स्कूटर को सोची समझी रणनीति के तहत किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर खड़ा कराया गया था. किरिलोव जब सुबह-सुबह अपनी बिल्डिंग से बाहर निकले तो इस स्कूटर में जोरधार धमाका कराया गया था. इस धमाके को लेकर यूक्रेन ने कहा था कि ये हमला यूक्रेन की सेना ने किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं