4 मार्च को अदन में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी के वृद्धाश्रम पर हमला हुआ
यमन:
चार मार्च को यमन के एक वृद्धाश्रम पर हमला किया गया था जहां से भारतीय पादरी फादर टॉम को अगवा कर लिया गया था। बेंगलुरू से ताल्लुक रखने वाले फादर टॉम को अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और अब खबरें आ रही हैं कि आईएस के चंगुल में फंसे जाने के बाद फादर को गुड फ्राइडे के दिन सूली पर भी चढ़ाया जा सकता है।
बता दें कि 4 मार्च को यमन के अदन शहर में कोलकाता की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा चलाए जा रहे एक वृद्धाश्रम पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें एक भारतीय नन समेत 16 लोग मारे गए थे। हमले के बाद जिबूती स्थित भारतीय कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि दो-चार अतंकवादियों ने वृद्धाश्रम के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह अपनी माताओं से मिलने आए हैं और वह गेट खोल दें। भीतर घुसने के बाद उन्होंने सबसे पहले दरबान की हत्या कर दी और फिर अंदर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यमन हमला, आईएस हमला, फादर टॉम, भारतीय नन, Yemen Attack, IS Attack, Father Tom, Indian Nuns Killed