विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

सोमालिया : आत्मघाती हमले में हो चुकी है 276 की मौत, दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा

मृतकों की संख्या में ईजाफा होने की आशंका है. एपी के अनुसार, शनिवार को विदेश मंत्रालय सहित महत्वपूर्ण मंत्रालयों के निकट व्यस्त चौराहे को निशाना बनाकर ट्रक बम विस्फोट किया गया था.

Also Read in
सोमालिया : आत्मघाती हमले में हो चुकी है 276 की मौत, दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा
सोमालिया में आत्मघाती हमला ( प्रतीकात्मक फोटो )
अमेरिका, लंदन और फ्रांस के नेताओं ने सोमालिया आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विस्फोट में अभी तक कम से कम 276 लोगों के मारे जाने की सूचना है. मृतकों की संख्या में ईजाफा होने की आशंका है. एपी के अनुसार, शनिवार को विदेश मंत्रालय सहित महत्वपूर्ण मंत्रालयों के निकट व्यस्त चौराहे को निशाना बनाकर ट्रक बम विस्फोट किया गया था, विस्फोट के समय मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ‘‘कडे़ शब्दों’’ में हमले की निंदा की है. अमेरिका ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वाशिंगटन सोमालिया सरकार, वहां के लोगों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ बना रहेगा. हम शांति, सुरक्षा और समृद्धि हासिल करने के उनके प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे.

सोमालिया में हुए अभी तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट, 276 लोगों की मौत

ब्रिटिश विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने कहा कि उनका देश ‘‘कड़े शब्दों में मोगादिशू में हुए कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता है, जिसमें कई मासूमों ने अपनी जान गवांई है.’’फ्रांस के राष्ट्रपति एमैलुएल मैक्रों ने ट्वीट किया कि सोमालिया के साथ एकजुटता से खड़े हैं. इस्लामिक आतंकवादी समूहों के खिलाफ अफ्रीकी संघ का समर्थन करते हैं. फ्रांस आपके साथ खड़ा है. अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मुसा फाकी महमत ने सरकार से इस ‘‘नाजुक स्थिति में नए सिरे से एकता दिखाने और संघीय संस्थानों के सभी स्तरों फिर से एकजुटता स्थापित करने तथा विभाजनों पर काबू पाने की अपील की है.’’ पुलिस अधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने ‘एएफपी’ का बताया कि मृतकों की संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि ‘‘हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.’’उन्होंने विस्फोट को ‘‘अभी तक का सबसे घातक हमला’’ करार दिया.

वीडियो : कश्मीर समस्या पर राजनाथ का दावा
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के प्रवक्ता इब्राहिम कलीन ने कहा कि अंकारा ‘‘चिकित्सीय आपूर्तियों’’ के साथ वहां विमान भेज रहा है. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए तुर्की भी लाया जाएगा. हमले की अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अल-कायदा से जुड़ा आतंकी गुट अलशबाब सोमालिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीछे धकेलने के लिए वहां दर्जनों आत्मघाती हमले करता रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somalia Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com