प्रधानमंत्री आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने लाओस (PM Modi In ASEAN) गए हैं. इस दौरान एक महिला के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में एक महिला पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ मिलाकर अभिवादन कर रहे हैं और किसी मुद्दे पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. यह चेहरा बहुत जाना पहचाना नहीं है. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर पीएम मोदी के साथ तस्वीर में दिख रहीं ये महिला हैं कौन.
पीएम मोदी के साथ दिख रही महिला कौन हैं?
लाओस में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से पीएम मोदी की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें मौजूद महिला पेटोंगटार्न शिनावात्रा (Thailand Prime Minister Paetongtarn Shinawatra) हैं. वह थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी और वह व्यापार,सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच रक्षा, परिवहन, डिजिटल नवाचार पर भी चर्चा हुई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

पेटोंगटार्न शिनावात्रा के बारे में जानिए
- पेटोंगटार्न शिनावात्रा थाइलैंड की 31वीं प्रधानमंत्री हैं.
- वह थाईलैंड के बहुत ही मजबूत राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं.
- वह पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं.
- 37 साल की शिनावात्रा का पीएम बनने के लिए 319 सांसदों ने समर्थन किया था.
- वह थाइलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं.
- उनकी बुआ सिंगलक शिनावात्रा थाईलैंड की पहली प्रधानमंत्री थीं.
- पेटोंगटार्न शिनावात्रा थाइलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने श्रेथा थाविसिन की जगह ली है.
पेटोंगटार्न शिनावात्रा की एजुकेशन
पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के गिल्फ फोर्ड में सरे यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट किया. इसके बाद उन्होंने थाइलैंड वापस आकर राजनीति में हाथ आजमाया. पहले उनको फेथ थाई पार्टी का सलाहकार नियुक्त किया गया. इसके बाद ही वहां के लोग उनके पीएम उम्मीदवार के तौर पर देखने लगे. पिछले साल हुए चुनाव में उनकी पार्टी मूव फॉरवर्ड पार्टी से हार गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं