विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

व्हाइट हाउस ने सीनेट से कहा - जल्द पारित करो स्वास्थ्य विधेयक

व्हाइट हाउस ने पिछले सप्ताह स्वास्थ्य सेवा विधेयक से जुड़े मतदान के विफल होने के बाद इसके संबंध में कांग्रेस की ओर से नए प्रयास किए जाने की मांग को तेज करते हुए सुझाव दिया है

Also Read in
व्हाइट हाउस ने सीनेट से कहा - जल्द पारित करो स्वास्थ्य विधेयक
अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास स्थान व्हाइट हाउस.
वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने पिछले सप्ताह स्वास्थ्य सेवा विधेयक से जुड़े मतदान के विफल होने के बाद इसके संबंध में कांग्रेस की ओर से नए प्रयास किए जाने की मांग को तेज करते हुए सुझाव दिया है कि सीनेटर जरूरत पड़ने पर अपनी गर्मियों की सभी छुट्टियों को रद्द करें ताकि विधेयक को पारित किया जा सके. सहयोगियों ने कल कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले दिनों में ओबामाकेयर के कानून के तहत आने वाले बीमाकर्ताओं के भुगतान को बंद करने वाले हैं ताकि ‘‘ओबामाकेयर बर्बाद’’ हो सके और सीनेट कदम उठाने के लिए मजबूर हो सके.

व्हाइट हाउस के सलाहकार केलयाने कोनवे ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति उन लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे, जो कहते हैं ‘‘अब आगे बढ़ने का समय आ गया’’.’’
 

इन शब्दों का इस्तेमाल सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कनल ने शुक्रवार सुबह रिपब्लिकन सदस्यों का प्रस्ताव गिर जाने के बाद किया था.
VIDEO : अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी, देखें खास रिपोर्ट

वहीं ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘रिपब्लिकन सीनेटरों, उम्मीद मत छोड़ो. दुनिया देख रही है. (ओबामाकेयर) निरस्त करो और बदलो.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US, Donald Trump, White House, Obamacare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com