क्या विस्तारवाद के जिस रास्ते पर चीन और रूस चल पड़ा है, ट्रंप युग में अमेरिका भी उस ओर कदम बढ़ाने जा रहा है. सोमवार को अमेरिका की कुर्सी संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भाषण में तीन ऐसी बातें थीं, जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि अमेरिका का नया ट्रंप काल बिल्कुल अलहदा होगा.
ये भी पढ़ें: अच्छा है जो शपथ ग्रहण में अमेरिका नहीं गए जिनपिंग, ट्रंप ने ऐसा सुनाया कि सांप लोट जाता
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डोनाल्ड ट्रंप के इस भाषण में चीन को ललकारते हुए पनामा नहर को वापस लेने की हुंकार थी तो मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर उसे अमेरिका की खाड़ी की पहचान देने की ललकार भी. धरती छोड़िए, ट्रंप ने शपथ लेते ही मंगल तक को नाप लेने की बात कही है.
मंगल ग्रह पर लहराएंगे अपना झंडा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकियों से वादा किया कि सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को दुनिया फिर से एक बढ़ते हुए राष्ट्र के रूप में देखेगी, जो अपना क्षेत्र का विस्तार करेगा और हम मंगल ग्रह पर अपना झंडा लहराएंगे. ट्रंप ने कहा कि हम सितारों की ओर बढ़ेंगे. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मंगल पर सितारे और स्ट्रिप्स लगाएंगे.
पनामा नहर हो वापस लेने का ऐलान
वहीं पनामा नहर को लेकर ट्रंप ने चीन को सीधा संदेश दिया है. ट्रंप ने पनामा नहर को लेकर अपने पहले भाषण में चीन को खूब सुनाया और अमेरिकियों से वादा किया कि अमेरिका पानामा नहर को वापस लेगा.
ट्रंप ने पनामा नहर को लेकर कहा, 'हमने इसे चीन को नहीं दिया है. हमने इसे पनामा को दिया था और हम इसे वापस ले रहे हैं.' ट्रंप ने कहा कि पनामा नहर के बनाने में अमेरिका ने कई जानें गंवाई है. अरबों खर्चें हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं