यरुशलम की डिप्टी मेयर फ्लूर हसन नहौम ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में एनडीटीवी से कहा कि इजरायली बंधकों (Israeli hostages) को वापस लाने के लिए कुछ भी करना चाहिए. उन्होंने कहा, उनकी सभी धमकियों के बावजूद, हमास (Hamas) "अनिवार्य रूप से अपने कुछ कैदियों को वापस चाहता है." यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब यह है कि इजरायल को कैदियों की अदला-बदली करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि इजराइल में सभी फिलिस्तीनी कैदी आतंकवादी हैं, "हमारे लिए जीवन का मूल्य बहुत ऊंचा है... मेरा मानना है कि हमें अपने निर्दोष नागरिकों को वापस लाने के लिए कुछ भी करना चाहिए." .
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी निजी राय है और वह "सरकार के लिए नहीं बोल सकती हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार, गाजा के पास इजरायली कस्बों और गांवों में शनिवार के हमले के बाद हमास ने 100 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है, लेकिन लापता लोगों की अभी तक कोई स्पष्ट संख्या नहीं है.
उन्होंने कहा, सरकार ने अब एक हॉटलाइन स्थापित की है और उन परिवारों के साथ समन्वय करने के लिए एक जनरल की प्रतिनियुक्ति की है, जिनके अपनों का का अपहरण कर लिया गया है.
उन्होंने कहा, "हमने घायलों, मृतकों और पकड़े गए लोगों की संख्या को लेकर सदमे में तीन दिन बिताए, जो अभूतपूर्व है. इसलिए पिछले 24 घंटों में इजराइल ने वापस लड़ने का संकल्प लिया है." उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि युद्ध होगा लंबा खिंचेगा और दुनिया को "अब एक पक्ष चुनना होगा."
उन्होंने कहा, "हमास ईरान के लंबे हाथ हैं. वह एक नरसंहारक शासक है, जो दुनिया को 500 साल पीछे धकेल देंगे. मेरा मानना है कि इस सबके पीछे ईरान है. वे बड़े कठपुतली मालिक हैं और ऐसा होने का कारण यह है कि इजरायल अरब दुनिया के साथ सामान्य हो रहा है... सऊदी अरब के साथ... और उस समझौते का सबसे बड़ा नुकसान ईरान को है. दुनिया अब उन देशों में विभाजित है जो अपने लोगों के लिए शांति और समृद्धि चाहते हैं और वे देश जो कट्टरवाद और विनाश चाहते हैं... दुनिया को अब एक विकल्प चुनना होगा - आप किसके साथ रहना चाहते हैं.''
ईरान ने शनिवार को हमास के हमले का जश्न मनाने वालों का नेतृत्व किया. इस हमले में कम से कम 1500 बंदूकधारियों ने सीमा पार हमला किया, इजरायल में 900 से अधिक लोग मारे गए. इजरायल ने कहा, उन्होंने एक संगीत समारोह का आनंद ले रहे 200 से अधिक युवाओं की हत्या कर दी और बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों और पूरे परिवारों का अपहरण कर लिया, जिन्हें अब बंधक बनाकर रखा गया है.
इजरायल की सरकार ने जवाबी कार्रवाई की है और तब से गाजा पर भीषण हवाई हमले जारी हैं. सीमा के दोनों ओर लगभग 1600 लोग मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें :
* इजरायल ने हमास से छीना गाजा बॉर्डर के इलाकों का कंट्रोल, जंग में मौतों की संख्या 3000 के पार
* एक आंख, एक हाथ के साथ व्हीलचेयर पर कट रही जिंदगी... जानें- कौन है इजरायल को दहलाने वाले हमास का बॉस
* इजरायल के होटल में गिरा हमास का रॉकेट, NDTV की टीम ने बताया कैसे गुजरे दहशत के वो 10 मिनट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं