इजरायल और हमास के बीच युद्ध (Israel Hamas War) का आज चौथा दिन है. दोनों तरफ से जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हमास की तरफ से दागे गए रॉकेट्स का इजरायल भी लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. हमास के लड़ाकों ने इजरायल के नागरिकों को बंधक बना लिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के तहत सूत्रों के मुताबिक कतर बंधकों की अदला-बदली के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है. बातचीत के बारे में देने वाले एक सूत्र के मुताबिक कतरी मध्यस्थों ने आतंकवादी गुट हमास द्वारा बंधक बनाए गए और गाजा में बंद इजरायली महिलाओं और बच्चों की आजादी के बदले में इजरायल की जेलों से 36 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की रिहाई के लिए बातचीत की कोशिश के लिए हमास के अधिकारियों के साथ बातचीत की है.
ये भी पढ़ें-गाजा पर नहीं रुके हवाई हमले तो हर बंधक को देखनी पड़ेगी मौत : इजरायल को हमास की धमकी | Updates
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए मध्यस्थता
सूत्रों के मुताबिक इजरायल से बातचीत चल रही है. कतर शनिवार रात से अमेरिका के साथ समन्वय में बातचीत कर रहा है, यह बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है. हालांकि अब तक मामले में सफलता का कोई भी संकेत नहीं मिला है. दोनों पक्षों के बीच अब तक कोई सहमति नहीं बनी है. सूत्र के मुताबिक, कतर दोहा और गाजा में हमास के अधिकारियों के संपर्क में है.
बता दें कि शनिवार को फिलिस्तीन के आतंकवादी गुट हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर हमला किया था. इन हमलों में 700 से ज्यादा इजरायलियों की मौत हो गई और दर्जनों को बंधक बनाकर साथ ले गए. सूत्रों के कहा कि हमास को इस बात का पता है कि उनकी 36 महिलाएं और बच्चे इजराइल में कैद हैं. लेकिन इसके बदले में इजरायल के कितनी महिलाएं और बच्चे हमास ने बंधक बनाए हैं इसकी संख्या स्पष्ट नहीं है.
गाजा में बंधक इजरायली लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं
इज़रायली जेलों से 36 फ़िलिस्तीनियों की रिहाई पर केंद्रित वार्ता के बारे में पहले कोई डिटेल नहीं दी गई है. गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि इजरायल पर शनिवार को हुए हमले के बाद हमास ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और सैनिकों को बंधक बना लिया है.
अतीत में हमास और इज़रायल के बीच मध्यस्थता की कोशिशों के बारे में परिचित एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि कतर और मिस्र हमास के संपर्क में हैं, लेकिन तेजी से चल रहे युद्ध की वजह से मध्यस्थता की सफलता पर संदेह पैदा हो रहा है. हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजरायल ने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं. शनिवार को इजरायल ने करीब 500 फिलिस्तीनियों को मार दिया था. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि 2.3 मिलियन लोगों वाले गाजा पट्टी में खाना, फ्यूल को इजरायल पूरी तरह से रोक देगा.
हमास और इजरायल के साथ संपर्क में मिस्र
मिस्र के दो सुरक्षा सूत्रों ने नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा कि वह हमास और इजरायल के साथ संपर्क में हैं. दोनों के बीच की लड़ाई को और बढ़ने से रोकने के साथ ही इजरायली बंधकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. मिस्र ने इजरायल से संयम बरतने और हमास से बंधकों को अच्छी स्थिति में रखने की अपील की है ताकि जल्द ही तनाव कम होने की संभावना बनी रहे. हालांकि गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों ने मध्यस्थता को और भी मुश्किल बना दिया है.
जिस सूत्र को कतर के नेतृत्व वाली वार्ता के बारे में जानकारी दी गई थी, उसने भी नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि रसद पर या रिहाई के लिए किसी तंत्र पर कोई समझौता नहीं हुआ है. इज़रायल हमले और गाजा द्वारा लोगों को बंधक बनाए जाने की तस्वीरों से सदमे में है. इज़रायल का कहना है कि वह बंधकों को मुक्त करने के लिए कार्य करेगा.
ये भी पढ़ें-पूरी गाजा पट्टी पर इजरायल की घेराबंदी, खाना-पानी, फ्यूल-गैस और बिजली सप्लाई की बंद | युद्ध से जुड़ी हर खबर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं