विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2011

वाशिंगटन की इमारत में आग लगने से 5 मरे

रेडमंड पुलिस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट टिम गेटली ने कहा कि शनिवार को सम्मामिश रिज अपार्टमेंट की निचली मंजिल पर आग लग गई।
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन के रेडमंड इलाके में एक इमारत में आग लगने से चार बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। रेडमंड पुलिस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट टिम गेटली ने कहा कि शनिवार को सम्मामिश रिज अपार्टमेंट की निचली मंजिल पर आग लग गई। वहीं सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना में चार बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हुई है। मारे गए बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी। एक अन्य महिला को दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत के बारे में कुछ पता नहीं है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आग, मौत, हादसा, दुर्घटना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com