विज्ञापन

जेलेंस्की रूस के ड्रोन अटैक से मरते-मरते बचे या सच्चाई कुछ और?

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नॉर्वे निकले थे. लेकिन रूसी ड्रोनों की वजह से उनका प्लेन मोल्दोवा के एयरपोर्ट पर इंतजार करता रहा.

जेलेंस्की रूस के ड्रोन अटैक से मरते-मरते बचे या सच्चाई कुछ और?
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की नॉर्वे के लिए निकलने वाले थे
  • नॉर्वे के PM जोनास गार स्टोरे ने दावा किया कि जेलेंस्की का विमान रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा था
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्र ने कहा कि प्लेन पर ड्रोन के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया
  • रूसी ड्रोन मोल्दोवा के चिशिनाउ से करीब 160 किमी दूर गिरा और फट गया जिसके बाद हवाई क्षेत्र खुला

क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को रूसी ड्रोन ने निशाना बना ली लिया था? नॉर्वे के प्रधानमंत्री का दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति को ले जा रहा विमान मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा. लेकिन नॉर्वे के पीएम के इस सनसनीखेज दावे को यूक्रेन और मोल्दोवा ने कम करके बताया और कहा कि जेलेंस्की की जान पर सीधे खतरे की बात बढ़ा-चढ़ाकर कही गई है. पहले जानिए कि नॉर्वे के पीएम ने क्या दावा किया था और यूक्रेन-मोल्दोवा ने इसको लेकर क्या जानाकारी दी है.

बता दें कि जेलेंस्की नॉर्वे के लिए निकलने वाले थे. जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. 

नॉर्वे पीएम ने क्या कहा?

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को ले जा रहा विमान मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक ड्रोन की चपेट में आने से लगभग बच गया था. यह दावा उन्होंने नॉर्वे के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनआरके से बात करते हुए किया.

लेकिन सच्चाई क्या थी?

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सूत्र ने कहा कि जेलेंस्की की जान को खतरा होने की बात बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई है. सूत्र ने एएफपी से कहा, “मोल्दोवा में एक अलर्ट था, जब एक रूसी ड्रोन मोल्दोवा और रोमानिया के हवाई क्षेत्र में घुस गया था.”

मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ में सरकार के प्रवक्ता दुमित्रु चोरिची ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:30 बजे स्थानीय समय पर मोल्दोवा ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यूक्रेन की दिशा से आया एक रूसी ड्रोन मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र में घुस गया था. उन्होंने कहा, “उस समय मोल्दोवा के ऊपर से उड़ रहे विमानों की सुरक्षा के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया गया था. इसके कारण तीन उड़ानों को रवाना होने में और चार उड़ानों को मोल्दोवा पहुंचने में देरी हुई.”

उन्होंने आगे बताया कि शाम 5:20 बजे के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि ड्रोन नीचे गिरकर फट गया था. यह जगह चिशिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 160 किलोमीटर यानी लगभग 100 मील दूर थी. इसके बाद उड़ानों पर लगी पाबंदियां हटा दी गईं. प्रवक्ता ने कहा कि इसी वजह से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का विमान भी तय समय से देर से उड़ान भर सका.

जेलेंस्की मंगलवार शाम नॉर्वे पहुंचे थे. वहां उन्होंने प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे, वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ आइडे के साथ बातचीत की. पीएम स्टोरे ने एनआरके को बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद जेलेंस्की नॉर्वे से कनाडा के लिए रवाना हो गए. वहां वह कनाडा के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: पोर्न को कानूनी बनाकर खरीदे जाएंगे 30 हजार ड्रोन! रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दांव- रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Volodymyr Zelensky, Russia Drone Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com