
फेसबुक मुख्यालय में मार्क जुकरबर्ग के साथ पीएम मोदी
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अमेरिका के सिलिकन वैली स्थित फेसबुक के मुख्यालय पहुंचे। वहां फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ना सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि दोनों ने टाउनहॉल में लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। पढ़ें फेसबुक मुख्यालय में मोदी के दौरे की 10 मुख्य बातें...
आज सोशल मीडिया से गलत करने से लोग डरते हैं। अब सोशल मीडिया लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत बन गया है। सभी सरकारों को इससे जुड़ना चाहिए।
आज सोशल मीडिया से गलत करने से लोग डरते हैं। अब सोशल मीडिया लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत बन गया है। सभी सरकारों को इससे जुड़ना चाहिए।
- अच्छी सरकारें तब चलती हैं जब आपके पास रियलटाइम इंफॉर्मेशन सिस्टम हो। आज तुरंत लोगों से जवाब मिल जाता है। तुरंत सूचना मिल जाती है। रियलटाइम सूचना के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा साधन है।
- पहले लोग नदी किनारे बसते थे... अब लोग हाईवे के पास बसने लगे हैं और आगे जहां से ऑप्टिकल फाइबर गुजरेगा लोग वहां पर बसेंगे।
- दुनिया में बहुत पैसा है। लोग पैसा लगाने की जगह ढूंढ रहे हैं, मैं उन्हें पता दे रहा हूं... यहां लगाएं।
- स्कूटर को घुमाने के लिए समय नहीं लगता लेकिन देश को घुमाने में समय लगता है। बदलाव होते हैं, समय लगता है, लेकिन असर जरूर दिखता है।
- मेक इन इंडिया की सफलता का रहस्य यह है कि दुनिया की कोई कंपनी बंद नहीं होना चाहती। भारत में लो कॉस्ट मैनुफैक्चरिंग है। भारत में बाजार भी है... इसलिए यह कामयाब होगा।
- दुनिया में भगवान की कल्पना सभी समाजों में है। लेकिन हर समाज में भगवान पुरुष ही हैं। अकेले भारत में स्त्री भगवान की कल्पना की गई है। हमारी संस्कृति में नारी के इस रूप की कल्पना की गई है।
- भारत को विकास करना है तो आधी आबादी को घर के बाहर निकालना होगा., उनकी भी विकास यात्रा में 100 प्रतिशत सहभागिता होनी चाहिए।
- दुनिया में कई जगहों में महिलाओं को चुनाव जीतना मुश्किल है। लेकिन भारत में स्थानीय निकाय में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण है। संसद में भी भागीदारी के लिए आरक्षण के लिए बहस जारी है ताकि निर्णय प्रक्रिया में भी महिला की भागीदारी हो।
- हरेक के जीवन में गुरु और मां का काफी अहम रोल होता है। मैं गरीब परिवार से हूं... चाय बेचता था... दुनिया के इतने बड़े लोकतंत्र ने चाय बेचने वाले को अपना नेता माना। मैं 125 करोड़ भारत वासियों को नमन करता हूं जिन्होंने एक सामान्य व्यक्ति को अपना बना लिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीएम मोदी, मोदी का अमेरिका दौरा, फेसबुक मुख्यालय, मार्क जुकरबर्ग, नरेंद्र मोदी, PM Modi, Modi At Facebook Headquarters, Facebook, Mark Zuckerberg, Narendra Modi