विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2013

पुतिन ने समाचार एजेंसी को भंग करके विवाद खड़ा किया

पुतिन ने समाचार एजेंसी को भंग करके विवाद खड़ा किया
पुतिन की फाइल तस्वीर (चित्र सौजन्य : रायटर्स)
मास्को:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रसिद्ध सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को भंग करके नया विवाद खड़ा कर दिया। पुतिन ने रूस की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी को भंग करके इसकी जगह नई मीडिया संस्था के गठन का आदेश दिया।

क्रेमलिन वेबसाइट पर मौजूद दस्तावेज के अनुसार, नई कंपनी रोसिया सेगोदनया (रशिया टुडे) रूस की सरकारी नीति और जनजीवन से जुड़ा कवरेज करेगी। खास बात यह है कि पुतिन ने समलैंगिकों का खुलेआम विरोध करने वाले विवादित शख्सियत दमित्री किसेलयोव को रशिया टुडे का प्रमुख बनाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
व्लादिमीर पुतिन, रूस, रूसी मीडिया, Vladimir Putin, Russia, Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com