- न्यू मैक्सिको के सांता फे में परेड शुरू होने से पहले एक घोड़ा अचानक रस्सी छुड़ाकर सड़क पर भाग गया था
- घोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस, एनिमल कंट्रोल और काउबॉय सहित कई अधिकारी सड़क पर उतर आए थे
- पुलिस अधिकारियों ने घोड़े को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए बाइक से पीछा किया, जिससे दो अधिकारी गिर गए थे
परेड में घोड़े को दौड़ना था, लेकिन उसने सोचा कि क्यों पहले थोड़ा शहर घूमा जाए! अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में ठीक यही हुआ. यहां सांता फे में परेड शुरू होने से ठीक पहले एक घोड़ा अचानक रस्सी छुड़ाकर सड़क पर भाग निकला. फिर उसे पकड़ने के लिए पुलिस, एनिमल कंट्रोल और काउबॉय तक सड़क पर उतर आए. वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल है... आगे आगे घोड़ा भाग रहा और पीछे पुलिस वाले बाइक से पीछा कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना शहर के डेसफिले डे ला जेंटे फेस्टिवल शुरू होने से ठीक पहले हुई. वीडियो में घोड़े को सड़क पर दौड़ते देखा गया. उसे पकड़ने के लिए कई पुलिस अधिकारी लग गए. अधिकारियों की कोशिश थी कि घोड़ा सड़क से हटकर किसी सुरक्षित जगह चला जाए और उसकी वजह से कोई हादसा न हो. रिपोर्ट के अनुसार सांता फे के अंतरिम पुलिस चीफ बेन वाल्डेज ने द हिल ऑन न्यूजनेशन से बातचीत में बताया कि जब बाइक पर बैठे पुलिस अधिकारियों ने घोड़े को भागते देखा, तो वे उसकी मदद के लिए पहुंचे. घोड़े के मालिक की मदद करते समय घोड़े ने अचानक दो पुलिस अधिकारियों को उनकी मोटरसाइकिल से गिरा दिया.
Before the Fiesta de Santa Fe Parade, a horse led police on a chase through city streets. After a few cowboys were able to corral him, the horse participated in the parade. pic.twitter.com/pV5Y1GIPIM
— Cat 🇺🇸🏴🇺🇸 (@AllAmericanGrl1) September 16, 2026
लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह और दिलचस्प था. वाल्डेज के मुताबिक, दूर से देखने वाले कई लोगों को लगा कि पुलिस घोड़े का पीछा कर रही है. जबकि कथित तौर पर असल में पुलिस उसे ‘पुलिस एस्कॉर्ट' दे रही थी, ताकि ट्रैफिक की वजह से घोड़े से कोई टक्कर न हो जाए. वाल्डेज ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुए. पुलिसकर्मियों को ऐसी परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग भी दी गई है.
आखिरकार पुलिस, एनिमल कंट्रोल टीम और काउबॉय मिलकर घोड़े को काबू करने में सफल रहे. सबसे मजेदार बात यह रही कि जिस घोड़े ने परेड से पहले पूरा शहर दौड़ा दिया था, वही बाद में वापस परेड में शामिल हुआ.
यह भी पढ़ें: 132 साल बाद लाइब्रेरी को वापस की मैगजीन, लगने ही वाली थी 11.5 लाख की पेनाल्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं