विज्ञापन

वेनेजुएला भूकंप VIDEO: मौत की गोद में 3 रातें गुजार जिंदा निकला 11 साल का लड़का

जानकारों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं के बाद जीवित लोगों को खोजने के लिए शुरुआती 72 घंटे बहुत अहम होते हैं. इसके बाद खोज का मकसद सिर्फ शवों को निकालना रह जाता है.

वेनेजुएला भूकंप VIDEO: मौत की गोद में 3 रातें गुजार जिंदा निकला 11 साल का लड़का
वेनेजुएला में बचाव अभियान अब भी जारी है. (फोटो-AFP)
  • वेनेजुएला में दो विनाशकारी भूकंपों के बाद 1430 से अधिक लोगों की मौत और हजारों लोग घायल हुए हैं
  • मलबे में दबे 11 साल के लड़के को तीन दिन बाद जीवित बचाए जाने से परिवारों में उम्मीद जगी है
  • अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस बच्चे के बचने की जानकारी साझा कर राहत अभियान की स्थिति बताई

"जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय." ये दोहा वेनेजुएला में चरितार्थ हुआ. दो विनाशकारी भूकंप के बाद वेनेजुएला में 1430 लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग घायल हैं और दस हजार से ज्यादा लोग लापता हैं. मगर, ऊपरवाला चाहे तो क्या नहीं हो सकता. एक 11 साल के लड़के को शनिवार को मलबे से जीवित बचा लिया गया. ये लड़का तीन दिनों तक भूकंप के कारण गिरी इमारत के मलबे के नीचे दबा हुआ था. इस लड़के के बचने से लापता परिवारों को ढांढस मिली है कि शायद उनके अपने भी अभी मलबे के नीचे जिंदा हों और उन्हें भी बचा लिया जाए.   

अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज हुईं भावुक

इस बच्चे के बचने की खुशी वेनेजुएला में इतनी थी कि खुद अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "कुछ मिनट पहले काराबालेडा में एक 11 साल के लड़के को जिंदा बचाया गया. इस समय, हर जिंदगी वेनेजुएला के लिए उम्मीद की किरण है." उन्होंने इसके साथ बचाव अभियान का एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि चौबीस देशों ने 521 टन राहत सामग्री, मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए प्रशिक्षित कुत्तों वाली 86 टीमें और 2,700 से ज़्यादा खोज और बचाव कर्मी भेजे हैं. संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख टॉम फ्लेचर ने शुक्रवार को AFP को बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है और 50,000 से ज्यादा लोग लापता हैं. जीवित बचे लोगों की तलाश के दौरान स्थानीय लोगों ने बुधवार को आए दो भूकंपों में गिरी इमारतों के मलबे को हटाने की पुरजोर कोशिशें कीं.

देखें वीडियो

इसी तरह कराकस के उत्तर में स्थित ला गुआइरा के सबसे ज्यादा प्रभावित तटीय इलाके में शुक्रवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब स्थानीय लोगों ने मलबे से एक नवजात शिशु को जिंदा बाहर निकाला. सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में, एक व्यक्ति की आंखों में आंसू आ गए जब उसने बच्चे को अपनी गोद में लिया.

जानकारों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं के बाद जीवित लोगों को खोजने के लिए शुरुआती 72 घंटे बहुत अहम होते हैं. इसके बाद खोज का मकसद सिर्फ शवों को निकालना रह जाता है. वेनेजुएला के अल साल्वाडोर में एक बचावकर्मी, जिन्होंने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया, ने कहा: "इस समय, शायद ज्यादातर लोग मर चुके होंगे. ईश्वर की मर्जी हुई तो शायद हमें कुछ लोग जीवित मिल जाएं."

यह भी पढ़ें-

मुहर्रम पर 'आपत्तिजनक' धार्मिक प्रसारण के कारण पाकिस्तान में जियो न्यूज 15 दिनों के लिए सस्पेंड


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela, Venezuela Earthquake Death Number, Venezuela Earthquake News, Venezuela Earthquakes Video, Venezuela Earthquake News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com