विज्ञापन

1430 लोगों की मौत, हजारों घायल... वेनेजुएला में आज फिर आया भूकंप, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश जारी

वेनेजुएला में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंप से अभी तक वेनेजुएला में 1430 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच हर रोज आ रहे भूकंप के ताजा झटकों से लोगों का दहशत कम होते नहीं दिख रहा है.

1430 लोगों की मौत, हजारों घायल... वेनेजुएला में आज फिर आया भूकंप, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश जारी
वेनेजुएला में आज सुबह फिर से भूंकप के झटके महसूस किए गए.
  • वेनेजुएला में बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंपों के बाद लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं.
  • आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार के भूकंप में 1430 लोगों की मौत और 3238 लोग घायल हुए हैं.
  • रविवार सुबह वेनेजुएला के एल लिमोन के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

वेनेजुएला भूकंप के झटकों से उबरता नहीं दिख रहा. बीते बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद अब भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके आ रहे हैं. शनिवार के बाद अब आज रविवार को भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग दहशत में आ गए. इधर बुधवार को आए दो विनाशकारी भूंकप के कारण वेनेजुएला में हजारों लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है. आधिकारिक रूप से अभी तक 1430 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है. हजारों लोग घायल है. हजारों लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शनिवार को बताया कि बुधवार को आए भूकंप से अभी तक 1,430 लोग मारे गए और 3,238 लोग घायल हुए.

आज वेनेजुएला में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया

रविवार सुबह वेनेजुएला में 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया. शुरुआती जानकारी के अनुसार 5.6 तीव्रता का यह भूकंप वेनेजुएला के एल लिमोन से लगभग 30 किमी दूर उत्तर पूर्व में आया. स्थानीय समय 3 बजकर 20 मिनट पर भूंकप आया है. इससे पहले शनिवार सुबह वेनेजुएला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था. 

वेनेजुएला की भूकंप अनुसंधान संस्था (फनविसिस) ने बताया कि देश के मध्य हिस्से में 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. यह भूकंप ऐसे समय आया है जब लोग इस हफ्ते की शुरुआत में आए दो बड़े और विनाशकारी भूकंपों के बाद पहले से ही डरे हुए हैं.

बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद इस शहर को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था, क्योंकि यहां काफी नुकसान हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आया भूकंप जमीन से सिर्फ पांच किलोमीटर नीचे था. इतनी कम गहराई वाले भूकंप अक्सर ज्यादा तेज महसूस होते हैं और इमारतों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है.

काराकस और आसपास के इलाकों के लोगों ने भी झटके महसूस किए. कई लोग डर के कारण इमारतों से बाहर निकल आए, क्योंकि उन्हें और नुकसान होने या इमारतें गिरने का डर था. यह भूकंप बुधवार को आए दो बड़े भूकंपों के कुछ ही दिन बाद आया, जिनसे कई जगह भारी तबाही हुई थी. कई इमारतें गिर गईं, भूस्खलन हुआ और लोगों की मौत भी हुई.

यह भी पढ़ें - नीचे मेरा बेटा है, मुझे मिलेगा... वेनेजुएला की बूढ़ी मां हाथों से ही हटा रही मलबा, VIDEO देख दिल भर आएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela Earthquake, Venezuela Earthquake Caracas, Venezuela Earthquake Death Number, Venezuela Earthquake Death Toll, Venezuela Earthquake Latest Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com