विज्ञापन

VIDEO: वेनेजुएला भूकंप त्रासदी के बीच कुदरत का करिश्मा; 96 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले पिता-पुत्र

वेनेजुएला में भूकंप ने चारों तरफ विनाश फैलाया है. मगर इस विनाश के बीच भी कुछ खुशकिश्मत ऐसे हैं जो मलबे में दबे होने के बाद भी बच निकले हैं. पर अच्छी बात ये है कि उनके बचने की खुशी बचाने वालों को कम से कम उनके बराबर ही है.

VIDEO: वेनेजुएला भूकंप त्रासदी के बीच कुदरत का करिश्मा; 96 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले पिता-पुत्र
वेनेजुएला में अभी बचाव कार्य जारी है.
  • वेनेजुएला में आए भूकंप के चार दिन बाद एक पिता और पुत्र को मलबे से जिंदा निकाला गया है
  • विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप के 72 घंटे बाद मलबे में फंसे लोगों के जिंदा मिलने की संभावना बहुत कम होती है
  • पिता-पुत्र मिट्टी से सने हुए थे और उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे, शायद उन्होंने जिंदा रहने के लिए कपड़े उतारे थे

वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप के चार दिन बाद, संडे को एक पिता और उनके बेटे को गिरी हुई इमारत के मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया. ये अपनेआप में एक अजूबा ही है. कारण विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के 72 घंटे बाद मलबे के नीचे पीड़ितों के जिंदा मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है. ऐसे में 96 घंटे तक फंसे होने के बाद भी दोनों का जिंदा निकल आना किसी करिश्मे से कम नहीं माना जा रहा है.

देखें वीडियो

पिता-पुत्र मिट्टी से सने हुए थे. उनके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. शायद उन्होंने जिंदा रहने के लिए उतार दिए थे. उनके बचने से इलाके में काम कर रहे फ्रांसीसी और अमेरिकी बचाव कर्मियों को उम्मीद जगी कि शायद उनकी मेहनत से कुछ और लोगों को नया जीवन मिल जाए. दोनों के बाहर आने के बाद बचाव कर्मियों ने दोनों को कपड़े से बने कामचलाऊ स्ट्रेचर पर मलबे से भरी सड़कों से होते हुए इंतजार कर रही एम्बुलेंस तक पहुंचाया. पिता-पुत्र को ला गुएरा में इमरजेंसी गाड़ियों के आस-पास भीड़ जमा हो गई.

फ्रांसीसी सिविल सिक्योरिटी के एक सदस्य ने कहा, "वे बहुत कमजोर हैं, जैसा कि चार दिन तक मलबे में फंसे किसी भी मरीज के साथ होता है. इसलिए हम उन्हें फिर से हाइड्रेट करने और बाहर निकालने की प्रक्रिया के दौरान कई तरह की दवाएं देने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, और यह प्रक्रिया बहुत धीरे-धीरे चल रही है." 

पहले एक मां और बच्ची को बचाया गया

इस इलाके में बचाव टीम में फ्रांसीसी सिविल सिक्योरिटी के सदस्य और वर्जीनिया की फेयरफैक्स काउंटी अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू टीम के अमेरिकी बचावकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले दिन एक मां और उसके 9 महीने के बच्चे को बचाया था. परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने से पहले, बचावकर्मियों ने इंट्रावेनस (IV) ड्रिप तैयार की और मलबा हटाया. दूसरे लोग मलबे के पास ही जिंदा होने के संकेत ढूंढते रहे और मलबे के बीच काम कर रहे अपने साथियों से बातचीत करते रहे.

वीकेंड के दौरान कम से कम 33 लोगों को बचाया गया, हालांकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं, जिससे यह डर बढ़ गया है कि जिंदा बचे लोगों को ढूंढने का समय तेजी से निकल रहा है. 

बुधवार को वेनेजुएला में आए भूकंप से यह तटीय राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था, जिसमें कम से कम 1,450 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग लापता हो गए. उन्हें बचाने के लिए टीमों ने 12 घंटे तक कड़ी मेहनत की; उन्होंने मलबे के बीच फंसे पीड़ितों तक पहुंचने के लिए खास सर्च कैमरों का इस्तेमाल किया और अस्थिर मलबे के बीच सावधानी से काम किया. 

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका में भारत-पाकिस्तान डेलिगेशन के बीच हुई वार्ता? जानें- केंद्र सरकार ने क्या दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela, Venezuela Earthquake, Venezuela Earthquake Damage, Venezuela Earthquake News Hindi, Venezuela Earthquake Latest Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com