विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2011

लड़की से छेड़छाड़ का दोषी धार्मिक गुरु

अमेरिका में एक हिन्दू धर्म गुरु को दो युवा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। यह आश्रम अमेरिका में है।
वाशिंगटन: अमेरिका में एक हिन्दू धर्म गुरु को दो युवा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। यह आश्रम अमेरिका के बड़े हिन्दू मंदिरों में से एक है। धर्म गुरु इस आश्रम का प्रमुख है। जिन दो लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है उनके परिवार के कई सदस्य ऑस्टिन में स्थित 22 एकड़ में फैले बरसाना धाम आश्रम में सेवा कार्य करते हैं। दोनों लड़कियों का आरोप लगाया था कि प्रकाशनंद सरस्वती ने उनके साथ छेड़छाड़ की। श्रद्धालुओं के बीच धर्म गुरु श्री स्वामीजी के नाम से जाने जाते हैं। उनके आश्रम में हर साल देशभर में फैले बड़ी संख्या में अमेरिकी हिन्दू आते हैं। छेड़छाड़ संबंधी दोषारोपण होने के बाद आश्रम से जुड़े लोग काफी हैरत में हैं। बरसाना धाम के प्रवक्ता अमन अग्रवाल ने कहा, हमें इस फैसले से निराशा हुई है। हम जानते हैं कि स्वामी जी निर्दोष हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, आश्रम, दोषी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com