रेक्स टिलरसन की फाइल फोटो
वाशिंगटन:
अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई की अपनी रणनीति पर तेजी से आगे से आगे बढ़ रहा है साथ ही आने वाले वक्त में उसे आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में पाकिस्तान की ओर से वास्तविक कदम उठाए जाने का इंतजार है.
‘वायुसेना के लिए सशस्त्र ड्रोन के भारत के अनुरोध पर अमेरिका कर रहा है विचार’
दक्षिण एंव मध्य एशियाई मुद्दों के कार्यकारी उप मंत्री एलिस जी वेल्स जो कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की क्षेत्र की यात्रा में शामिल प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, ने संवाददताओं से यह बात कही.
VIDEO- नेशनल रिपोर्टर: पाकिस्तान ने किया था संघर्षविराम का उल्लंघन
उन्होंने कहा, ‘यह पाकिस्तान की इच्छा के बारे में है. यह अमेरिका के निर्देशों के बारे में नहीं है. हमने अपनी रणनीति समझा दी है, हमने पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विवरण दे दिया है जिसे हम क्षेत्र के एक बेहद महत्वपूर्ण देश के तौर पर देखते हैं लेकिन यह उनके ऊपर है कि क्या वह हमारे साथ इस रणनीति पर काम करना चाहते हैं. अगर नहीं करना चाहते तो जैसे कि मंत्री ने कहा है, हम सामंजस्य बैठाएंगे.’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rex Tillersen