विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2011

'त्रिपोली के छोटे हिस्से पर है गद्दाफी का नियंत्रण'

अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी अपने देश पर नियंत्रण तेजी से खोते जा रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी अपने देश पर नियंत्रण तेजी से खोते जा रहे हैं और अब राजधानी त्रिपोली का एक छोटा हिस्सा ही उनके कब्जे में रह गया है। हिलेरी ने बीबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, गद्दाफी के लिए स्थिति विकट होती जा रही है। देश के एक छोटे भूभाग, शायद त्रिपोली के छोटे से हिस्से पर ही उनका नियंत्रण रह गया है। उनके कुछ सहयोगी अभी उनके साथ हैं और हम उन लोगों को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगी लीबिया के संदर्भ में सभी तरह के कदम उठाने के बारे में विचार कर रहे हैं, हालांकि हिलेरी ने यह भी कहा कि सैन्य कार्रवाई करने का विकल्प चुनना बहुत कठिन निर्णय होगा। अमेरिकी विदेशमंत्री ने सैन्य कार्रवाई के विकल्प के बारे में पूछे जाने पर कहा, अब तक किसी देश ने मेरे सामने इस विकल्प को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप नहीं पेश किया है। लीबिया जैसे देश के बारे में हमारे पास पर्याप्त जानकारी नहीं है कि वहां जमीनी स्तर पर क्या चल रहा है। सैन्य कार्रवाई कठिन कदम होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिलेरी, नियंत्रण, लीबिया, गद्दाफी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com