आजकल की लाइफ में समय की कमी के चलते हम अक्सर अंट शंट खा लेते हैं और फिर उसे पचाने हमारे लिए मुसीबत बन जाता है. हम जो कुछ भी खाते हैं उसे सही तरीके से ऊर्जा में बदलने में हमारे पाचन तंत्र का बड़ा हाथ है और अगर पाचन तंत्र ही सही नहीं रहेगा तो भोजन पचने की बजाय शरीर पर चर्बी की परत जमेगी और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाएगा. ऐसे में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि हम ऐसे सुपरफूड का सेवन करें जिनसे ना केवल हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहे बल्कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल और वेट गेन की समस्या भी खत्म हो जाए. चलिए आज ऐसे ही कुछ सुपरफूड के बारे में जानते हैं जो ये तीनों ही काम बखूबी करने में मददगार साबित होंगे.
सेब (Apple):

Photo Credit: Photo: iStock
सेब की तुलना यूं ही डॉक्टर से नहीं की जाती है. सेब में पाए जाने वाले प्रीबायोटिक तत्व कब्ज को दूर करके मोशन को स्मूद करते हैं और इसके अलावा इसे खाने से शरीर को खूब सारा फाइबर मिलता है जिससे आंतों की सफाई होती है. रोज एक सेब खाने से बाडी में PH लेवल नियंत्रित रखने में आसानी होती है और इसमें भरपूर पोषण तत्व के चलते इसे खाने के बाद देर तक भूख नहीं लगती इसलिए वेट कंट्रोल के लिए इसकी भूमिका काफी शानदार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Superfoods for Diabetes: डायबिटीज के रोगियों के लिए जादू कर सकते हैं ये 6 सुुपरफूड्स, आज ही करे डाइट में शामिल...
एवोकाडो (Avocado):

एवोकाडो को आप विदेशी फल भले ही कह लीजिए लेकिन अपने गुणों के कारण ये भारत में भी हर स्टोर पर मिलने लगा है. एवोकाडो में ढेर सारा विटामिन सी, फाइबर और मिनिरल्स होते हैं जिससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है. एक कप एवोकाडो में दस ग्राम फाइबर होता है जो पाचन को मजबूत करने में मदद करता है.
रेस्पबेरीज (Raspberry):

वजन कंट्रोल करने के साथ साथ पाचन तंत्र को बेहतर करने में रेस्पबेरीज का कोई सानी नहीं है. इसमें ढेर सारा विटामिन सी और मेंग्रनीज होते हैं. इसका शानदार फ्लेवर और इसके अंदर ढेर सारा फाइबर होता है. एक कप कच्ची रेस्पबेरी में 8 ग्राम फाइबर होता है जो आंतों की सफाई करने के साथ साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावनाएं खत्म होती हैं और वेट गेन के चांस कम होते हैं.
Metabolism: अपनी डेली कैलोरी बर्न करने की स्पीड को बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 सुपरफूड्स, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे पतले!
दालें ( Pulses):

दालें प्रोटीन के साथ साथ अन्य कई पोषक तत्वों का भंडार कही जाती हैं. इनमें भरपूर आयरन और फाइबर होता है, इसके साथ ही दालें हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा होती हैं. इनके भीतर मौजूद पोषक तत्व खाने को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं. एक कप पकी दाल में 13.1 ग्राम फाइबर मौजूद होता है.
मटर चने की दाल ( Pea Gram Dal)

ये ऐसी दालें हैं जो बीन्स आदि को तोड़कर बनाई जाती हैं. जैसे मटर की दाल या चने की दाल आदि. इन दालों में खूब सारा फाइबर होता है. एक कप पकी हुई मटर की दाल में 16 ग्राम फाइबर होता है. प्रोटीन की जरूरत तो ये दाल पूरी करती ही है, साथ ही फाइबर और अन्य न्यूट्रिएंट्स की जरूरत भी पूरी करती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं