विज्ञापन
This Article is From May 01, 2019

अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में स्कूल के आखिरी दिन गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए.

अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में स्कूल के आखिरी दिन गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी
वाशिंगटन:

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट परिसर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. विश्वविद्यालय के आपात प्रबंधन कार्यालय ने ट्वीट कर सभी को इस संबंध में आगाह किया. इस शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन कक्षाएं खत्म होने से ठीक पहले शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई. 

विभाग ने ट्वीट किया, ‘भागो, छुपो, लड़ो. खुद को तुरंत सुरक्षित करो.' स्थानीय आपात सेवाओं का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है. अन्य दो लोगों की स्थिति सामान्य है. एनबीसी शारलोट ने गोली चलाने वाले की पहचान इतिहास के 22 वर्षीय छात्र के रूप में की है. 

पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. छात्र को हिरासत में ले लिया गया है. शारलोट की मेयर वी लिलिज ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Carolina University Shooting, US University Campus Shooting, Charlotte Shooting, US Campus Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com