आप एक बार में खड़े होकर कितनी देर तक भाषण दे सकते है? 2 घंटे या बहुत से बहुत 5 घंट? शायद वो भी मैंने ज्यादा ही बोल दिया. क्या आप मेरी बात मानोगे अगर मैं बताऊं कि अमेरिका के एक नेता ने वहां की संसद (सीनेट) के अंदर लगातार 25 घंटे से अधिक वक्त तक भाषण दिया. वो भी बिना कुर्सी पर एक सेकेंड के लिए बैठे या फिर वॉशरूम गए. कोरी बुकर नाम के इस डेमोक्रेटिक अमेरिकी सांसद ने मंगलवार को सीनेट के इतिहास में सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "असंवैधानिक" कार्यों के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करने के लिए 25 घंटे से अधिक समय तक अपने पैरों पर खड़े होकर भाषण दिया.
इससे पहले अमेरिका के अंदर रिकॉर्ड पर सबसे लंबा सीनेट भाषण साउथ कैरोलिना के स्ट्रोम थरमंड ने दिया था. उन्होंने 1957 के नागरिक अधिकार अधिनियम के खिलाफ 24 घंटे और 18 मिनट तक भाषण दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यू जर्सी के 55 वर्षीय मूल निवासी बुकर ने रिकॉर्ड पार करते समय मजाक में कहा: "मैं थोड़ा और बोलना चाहता हूं और फिर मैं कुछ बायलॉजिकल अर्जेंसी (संभवत: वॉशरूम जाने) से निपटने जा रहा हूं जो मैं महसूस कर रहा हूं."
राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार बुकर ने सोमवार शाम 7:00 बजे (अमेरिकी समयानुसार) चैंबर में कमान संभाली और मंगलवार रात 8:05 बजे भाषण खत्म किया. उन्होंने ट्रंप की कट्टरपंथी लागत-कटौती (कॉस्ट कटिंग) नीतियों की आलोचना की. सीनेटर ने कहा कि ट्रंप के आक्रामक तरीके से लगातार अधिक कार्यकारी शक्ति के प्रयोग से अमेरिकी लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है.
बाद में बुकर ने इस बारे में विस्तार से बताया कि उन्होंने भाषण के लिए अपने शरीर को कैसे तैयार किया. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कैपिटल में संवाददाताओं से कहा, "मेरी रणनीति खाना बंद करने की थी. मुझे लगता है कि मैंने शुक्रवार को खाना बंद कर दिया और फिर सोमवार को भाषण शुरू करने से एक रात पहले पीना बंद कर दिया."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं