- इजरायल के सैन्य बलों ने गाजा के सबसे बड़े शहर को घेरा
- हमास को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटा इजरायल
- गाजा में शरणार्थी शेल्टर पर बमबारी से 195 लोग मारे गए
Israel Gaza War: अमेरिकी सरकार (US Government) ने इजरायल से एक एम्बुलेंस काफिले और एक स्कूल-शरणार्थी शेल्टर पर किए गए हमलों के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा है. कुछ रिपोर्टों में यह बात कही गई है. अमेरिकी अधिकारियों ने आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए इजरायल से हमास के खिलाफ "सटीक हमले" करने का आग्रह किया है.
जमीनी युद्ध कर रहे इजरायल के सैन्य बलों ने गाजा के सबसे बड़े शहर को घेर लिया है. इजरायल सात अक्टूबर को किए गए हमले का बदला लेने के लिए हमास को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटा है. हमास की ओर से सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमले में करीब 1400 लोग मारे गए थे. फिलिस्तीन सरकार के मुताबिक इजरायल ने हाल ही में एक शरणार्थी शेल्टर पर बमबारी की, जिससे 195 लोग मारे गए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस हमले के बाद घायलों की मदद करने और शवों को निकालने के लिए एम्बुलेंस टीमें मलबे से भरी बिल्डिंग में पहुंचीं. वहां भयभीत लोग रो रहे थे और इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे.
हमास के दो मिलिट्री लीडरों के मारे जाने का दावाइजराइल का दावा है कि उसके हमलों में गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जबालिया में हमास के दो मिलिट्री लीडर मारे गए. इजराइल ने कहा कि, हमास के कमांड सेंटर और अन्य आतंकवादी इन्फ्रास्ट्रक्चर सिविलियन बिल्डिंगों के नीचे और इनके आसपास थे. ऐसा करके जानबूझकर गाजा के नागरिकों को खतरे में डाला जा रहा था.
पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने इजरायल से शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले के पीछे की सोच को स्पष्ट करने को कहा है.
बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने पोलिटिको को बताया, "अमेरिका ने जबालिया पर पहले (हमले) का स्पष्टीकरण मांगा." उन्होंने कहा कि बातचीत इजरायल से आम नागरिक के हताहत होने से बचने के संदर्भ में थी.
इजरायल गाजा पट्टी में मानवीय विराम के आह्वान पर असहमतइजरायल ने अब तक गाजा पट्टी में मानवीय विराम के आह्वान का यह दावा करते हुए विरोध करता रहा है कि यह इलाका "हमास आतंकवादी संगठन का केंद्र" है. उसका दावा है कि वह गाजा में हमास के आतंकवादियों, हथियारों के भंडारों, टनल कॉम्पलेक्सों, ड्रोन लॉन्चिंग पोस्टों और कमांड सेंटरों को निशाना बना रहा है.
इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद करीब एक महीने से चल रहे गाजा युद्ध को शांत करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज जॉर्डन में अरब के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं.
एंटनी ब्लिंकन ने की पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को मनाने की कोशिशएंटनी ब्लिंकन ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को "मानवीय विराम" लागू करने के लिए मनाने के उद्देश्य से कल इजरायल का दौरा किया. अमेरिका का मानना है कि मानवीय विराम से हमास की कैद में फंसे करीब 240 बंधकों की रिहाई कराने और गाजा की संकट से घिरी आबादी की सहायता करने में मदद मिल सकती है.
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना कि वे हमास के साथ "अस्थायी संघर्ष विराम" पर तब तक सहमत नहीं होंगे जब तक कि यह इस्लामी समूह बंधकों को रिहा नहीं कर देता.
यह भी पढ़ें -
गाजा में युद्ध के लिए अमेरिका जिम्मेदार, इजरायल को बनाया औजार : हिजबुल्ला चीफ
इजरायल पर हमास का हमला आतंकवादी कार्रवाई, बातचीत से सुलझे फिलस्तीन मुद्दा : जयशंकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं