- नसरल्लाह ने कहा- वाशिंगटन क्षेत्रीय टकराव को रोक सकता है
- अमेरिका युद्धविराम में बाधा डाल रहा है
- हमारे लेबनानी मोर्चे पर सभी विकल्प खुले हैं
Israel-Hamas War: हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि उनका ईरान समर्थित ग्रुप अमेरिकी युद्धपोतों से नहीं डरता है. लेबनान में इजरायल-हमास संघर्ष के विस्तार के लिए "सभी विकल्प" खुले हैं.
पिछले महीने हमास आतंकवादियों और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ने के बाद अपने पहली स्पीच में ताकतवर लेबनानी शिया आंदोलन के प्रमुख ने कहा कि गाजा युद्ध के लिए अमेरिका जिम्मेदार है. वाशिंगटन फिलिस्तीनी क्षेत्र पर हमलों को रोककर क्षेत्रीय टकराव को रोक सकता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
नसरल्लाह ने एक टेलीविजन प्रसारण में कहा, "गाजा में चल रहे युद्ध के लिए अमेरिका पूरी तरह से जिम्मेदार है, और इजरायल को केवल एक औजार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है." उन्होंने इस संघर्ष को "निर्णायक" बताया.
नसरल्लाह ने कहा कि, "जो भी क्षेत्रीय युद्ध को रोकना चाहता है, और यह अमेरिकियों को संबोधित है, उसे गाजा पर आक्रामकता तुरंत रोकनी होगी."
उन्होंने कहा, अमेरिका "आक्रामकता की समाप्ति और युद्धविराम में बाधा डाल रहा है."
हिजबुल्लाह के गढ़ बेरुत के दक्षिणी उपनगर में एक कार्यक्रम में प्रसारित बहुप्रतीक्षित भाषण के दौरान नसरल्लाह ने इजरायल को लेबनान पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि "हमारे लेबनानी मोर्चे पर सभी विकल्प खुले हैं."
नसरल्लाह ने अमेरिका से कहा, "भूमध्य सागर में आपके बेड़े से हम डरते नहीं हैं... आप जिस बेड़े से हमें धमकाते हैं, हम उसका सामना करने के लिए तैयार हैं."
हमास के उग्रवादियों ने सात अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजरायल पर अभूतपूर्व हमला किया था. इसके बाद गाजा पर इजरायल के हमले से क्षेत्र में व्यापक टकराव की आशंका पैदा हो गई है.
एएफपी के अनुसार, सीमा पार झड़पों में लेबनानी पक्ष के 72 लोग मारे गए हैं. इनमें कम से कम 54 हिजबुल्लाह लड़ाके थे. अन्य मृतकों में आम नागरिक और एक रॉयटर्स का पत्रकार शामिल है. सेना ने कहा कि इजरायल की ओर से कम से कम छह सैनिक और एक नागरिक मारा गया है.
यह भी पढें -
Israel Hamas War: बंधकों की तलाश में गाजा के ऊपर निगरानी ड्रोन उड़ा रहा अमेरिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं