विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2017

अमेरिका में स्कूल में घुसकर चलाईं गोलियां, अध्यापिका पत्नी और एक बच्चे को मारकर कर ली खुदकुशी

Also Read in
अमेरिका में स्कूल में घुसकर चलाईं गोलियां, अध्यापिका पत्नी और एक बच्चे को मारकर कर ली खुदकुशी
प्रतीकात्मक चित्र
सान बर्नार्डिनो: कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति ने एक अध्यापिका और आठ साल के एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में एक अन्य बच्चा भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

सान बर्नार्डिनो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट माइक मैडेन ने बताया, "यह हत्या और आत्महत्या का मामला लगता है... इसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई... हमलावर अपने आप को गोली मारने पर मारा गया..."

उन्होंने बताया, "इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए... उन्हें इलाके के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है..." हालांकि बाद में पुलिस ने इस गोलीबारी में घायल दो बच्चों में से एक आठ-वर्षीय जोनाथन मार्टिनेज की मौत हो जाने की पुष्टि की.

पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान स्थानीय नागरिक सेडरिक एंडरसन (53) के रूप में की है, जबकि घटना में मारी गई अध्यापिका की पहचान करेन इलेन स्मिथ (53) के तौर पर हुई है. वह गोली चलाने वाले व्यक्ति की पत्नी थी और दोनों अलग-अलग रह रहे थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
California, San Bernardino, School Shootout, Murder And Suicide, Cedric Anderson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com