विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2013

स्नोडेन से अधिक महत्वपूर्ण हैं रूस-अमेरिका संबंध : पुतिन

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस और अमेरिका के  संबंध किसी जासूसी कांड से अधिक महत्वपूर्ण हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुतिन ने पूर्वी शहर चिता में संवाददाताओं से कहा, "मेरे विचार से अंतरराष्ट्रीय संबंध खुफिया सेवाओं की झंझटों से अधिक महत्वूपर्ण हैं।"

उन्होंने कहा कि रूसी अधिकारियों का इरादा पूर्व सीआईए एजेंट स्नोडेन की गतिविधियों पर निगरानी रखने का नहीं है। पुतिन ने कहा कि स्नोडेन को चेतावनी दी गई है कि उनका कोई भी कार्य जो रूस-अमेरिका संबंधों को क्षति पहुंचाए, अस्वीकार्य है।

स्नोडेन ने मंगलवार को रूस में अस्थाई शरण के लिए एक आधिकारिक आवेदन दिया है। उनका कहना है कि रूस में शरण मिलने के बाद वह लैटिन अमेरिकी देशों में नहीं जाएंगे।

पुतिन ने इसके पहले कहा था कि स्नोडेन बिना बुलाए एक ट्रांजिट यात्री के रूप में रूस की धरती पर कदम रखे थे और जैसे ही स्थिति बनेगी वह रूस छोड़ देंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com