अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका में तेजी से प्रचलित हो रहे Tik Tok एप को बंद करेंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका के अधिकारियों ने इस पर चिंता जताई है कि इसके द्वारा प्राप्त जानकारी का इस्तेमाल चीन का खुफिया विभाग (Chinese Agencies) कर रहा है. एक पत्रकार वार्ता के दौरान डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि जहां तक Tik Tok से जुड़ी चिंताओं का सवाल है, हम उसे अमेरिका में बैन करने जा रहे हैं. बता दें कि सिलिकॉन वैली के विशेषज्ञों ने अमेरिका से अपील की थी कि भारत की तरह अमेरिका को भी Tik Tok को बैन करना चाहिए.
सिलिकॉन वैली के विशेषज्ञों की राय, 'भारत की तरह अमेरिका भी लगाए TIK TOK पर बैन'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमेरिका से पहले भारत में भारत में इन चीनी App को बैन किया जा चुका है. बैन लगाने को लेकर ट्रंप ने पहले भी संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि अधिकारियों ने इस विषय पर चिंता जताई है कि हमारी जानकारी चीन के खुफिया विभाग तक पहुंचाई जा रही है.
चीन के 59 एप्स पर भारत में प्रतिबंध : TikTok ने कहा- आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में हैं
बताते चलें कि अमेरिकी सेना ने पिछले साल दिसम्बर में अपने सैनिकों के Tik Tok के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी थी. उसने App को सुरक्षा को खतरा बताया था. अमेरिकी नौसेना ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए हैं.फरवरी में टिकटॉक एक मामले के निपटारे के लिए अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग को 57 लाख डॉलर देने को भी राजी हुआ था, इसमें टिकटॉक पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों से नाम, ईमेल का पता, उनका स्थान आदि जैसी व्यक्तिगत जानकारी अवैध रूप से एकत्रित करने का आरोप था.
Video: छोटे शहर के बड़े टिकटॉकर्स मायूस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं