अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ किसी भी तरह की बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया. गौरतलब है कि एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी थी. इसके बाद उसके शस्त्र कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें : मिसाइल परीक्षण करने पर उत्तर कोरिया को डोनाल्ड ट्रंप ने दी यह चेतावनी
VIDEO: डोनाल्ड ट्रंप के साथ कितना बदलेगा अमेरिका?
ट्रंप बोले, बातचीत जवाब नहीं
ट्रंप ने ट्वीट किया, अमेरिका 25 वर्षों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत करता रहा है और उनको फिरौती के पैसे देता रहा है. बातचीत जवाब नहीं है. इससे एक दिन पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया को लेकर सभी विकल्प खुले हुए हैं. गौरतलब है कि ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि धमकी वाली और अस्थिरता वाली कार्रवाई क्षेत्र तथा विश्व के सभी देशों में उत्तर कोरिया को और अलग-थलग करती है. सभी विकल्प खुले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Donald Trump, North Korea