विज्ञापन

डिलीट चैट, गर्लफ्रेंड को कॉल, लाश की फोटो... अमेरिकी पुलिस ने बीवी के हत्यारे भारतीय पुरुष को कैसे पकड़ा?

अमेरिका में रह रहे एक भारतीय ने अपनी पत्नी को इतनी सफाई से मौत के घाट उतारा कि शुरुआत में पुलिस को भी लगा कि ये अचानक मौत का मामला है. लेकिन एक रिपोर्ट ने उसका पूरा खेल खोल दिया.

डिलीट चैट, गर्लफ्रेंड को कॉल, लाश की फोटो... अमेरिकी पुलिस ने बीवी के हत्यारे भारतीय पुरुष को कैसे पकड़ा?
अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी की पूरी कहानी. (NDTV इमेज)
वॉशिंगटन:

अमेरिका में रह रहे तेलंगाना के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शादी के महज 4 महीने बाद पत्नी को इतनी सफाई से मौत के घाट उतारा कि पहली नजर में वह अचानक हुई मौत का मामला लगा. पुलिस जांच के दौरान मौत का ये मामला कैसे हत्या में बदला, ये कहानी बहुत ही दिलचस्प है. शुरू में पुलिस को भी .ही लगा था कि रजिता की मौत बाथरूम में दम घुटने से हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल्स, डिलीट चैट से पूरा मामला खोलकर रख दिया.

शादी के 4 महीने बाद पत्नी का हत्या

तेलंगाना के 30 साल के अविनाश नार्ने ने 27 साल की राजिथा सब्बीनेनी से 5 जून 2025 को शादी की थी. 27 अक्टूबर को राजिथा की मौत हो गई.  वॉशिंगटन में रहने वाले अविनाश नार्ने को पत्नी राजिथा सब्बीनेनी की कथित हत्या के आरोप में 27 अक्टूबर, 2025 को बेलेव्यू में उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था. उस पर शादी के महज 4 महीने बाद ही पत्नी का गला घोंटकर मारने का आरोप लगा है. 

पुलिस को सुनाई बाथरूम में बंद होने की कहानी

जांचकर्ताओं ने बताया कि अविनाश ने पत्नी की मौत पर एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर उनको सुनाई. उसने सबसे पहले डायल 911 पर कॉल कर दावा किया कि उसने घर लौटकर देखा कि पत्नी बेसुध पड़ी है. वह कुछ काम से बाहर गया था उसी दौरान गलती से वह बाथरूम में बंद हो गई. उसकी बात सुनते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और उसे CPR देने की कोशिश की, हालांकि उसकी मौत हो गई. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आया मामले में ट्विस्ट

मामले में ट्विस्ट महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजिथा की मौत तो गला घोंटे जाने की वजह से दम घुटने से हुई है.  जांचकर्ताओं को जब ये पता चला कि अविनाश के भारत में किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंध हैं, तो ये मामला और भी उलझ गया. जांचकर्ताओं का दावा कि अविनाश ने पत्नी की मौत वाले दिन भी उस भारतीय महिला को कई बार कॉल किया. उसने कथित हत्या के बाद उस महिला को पत्नी राजिथा की लाश की तस्वीर भी भेजी थी.

पत्नी की हत्या वाले दिन दूसरी लड़की को किए कॉल

जांच में ये भी पता चला कि राजिथा ने अविनाश को मैसेज कर उसकी बनाई हुई कड़वे स्वाद वाली स्मूदी के बारे में बताया था. मैसेज में उसने कहा कि तुमने जो स्मूदी बनाई थी उसका स्वाद कड़वा था. इन सभी जानकारियों के आधार पर अमेरिकी पुलिस ने अविनाश को पत्नी की हत्या मामले में मुख्य संदिग्ध माना. 

पुलिस को शक है कि हत्या के इस मामले का कनेक्शन अविनाश की कथित भारतीय ग्रलफ्रेंड से जुड़ा हो सकता है. ये महिला अविनाश और राजिथा की शादी में भी शामिल हुई थी. बाद में ये कपल टेक्सास से सिएटल आकर रहने लगा.  पुलिस का दावा है कि राजिथा से शादी के बाद भी अविनाश उस लड़की के साथ संपर्क में था. राजिथा की मौत वाले दिन भी दोनों के बीच करीब चार बार फोन कॉल हुई. पुलिस के सामने जब उसने बाथरूम में घुसने की कोशिश वाला दावा किया तब भी वह कॉल पर ही था.  

कथित गर्लफ्रेंड को भेजी पत्नी की लाश की फोटो

डिटेक्टिव्स का दावा है कि जब उन्होंने आरोपी से डिलीट मैसेज के बारे में पूछा तो उसने ये बात स्वीकार की कि उसने पत्नी राजिथा की लाश की फोटो कथित गर्लफ्रेंड को भेजी थी.  राजिथा के अंतिम संस्कार में मदद करने वाले तेलुगु समुदाय के एक शख्स के मुताबिक, अविनाश की बातों से बिल्कुल भी नहीं लगा कि मामला हत्या का है और वह कोई संदिग्ध है. उनको जब बाद में पुलिस के आरोपों के बारे में पता चला तो वे हैरान थे. पत्नी की अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रिया उसने ही पूरी कीं.

तेलुगु समुदाय को बताया पत्नी बीमार थी

उसने बताया कि पत्नी 27 अक्टूबर की सुबह से ही बीमार थी. शाम में उसने अपने माता-पिता से बात की थी. उसने बाहर से खाना और दवा लाने को कहा. अविनाश यही लाने बाहर गया था. लौटने पर पता चला कि पत्नी बाथरूम में बंद है. अंदर से कोई जवाब भी नहीं दे रही थी. उसने तुरंत अपने एक दोस्त और  911 पर पुलिस को कॉल किया. 

पुलिस ने घर पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और रजिता को बाहर निकलकर 30 मिनट तक सीपीआर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई. राजिथा के अंतिम संस्कार में मदद करने वाले एक वॉलेंटियर के मुताबिक रजिता के परिवार ने तेलुगु कम्युनिटी से संपर्क किया था, जिसके बाद उन्होंने इसमें अविनाश की मदद की. 

ये भी पढ़ें-अमेरिका में पत्नी की हत्या के लिए भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को भेजी थी लाश की फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Murder, Indian Men Arrested, Wife Murder, Husband Murder Wife, Love Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com