विज्ञापन

शराब में साइनाइड मिलाकर पति को पिलाया, दृश्यम स्टाइल में 12 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया, 2 साल बाद खुला राज

पत्नी ने पति की हत्या के बाद उसकी लाश को दरेड GIDC इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर करीब 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दी. दो साल तक परिवार से झूठ बोला कि वह ऑस्ट्रेलिया गया है.

शराब में साइनाइड मिलाकर पति को पिलाया, दृश्यम स्टाइल में 12 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया, 2 साल बाद खुला राज
गुजरात के जामनगर में पत्नी ने पति की दृश्यम स्टाइल में हत्या कर दी.
  • गुजरात के जामनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसे गड्ढे में दफना दिया था
  • पति को शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाने के बाद दोनों ने दरेड GIDC इलाके में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा था
  • हत्या के बाद महिला ने परिवार को दो साल तक झूठ बोला कि पति ऑस्ट्रेलिया गया है
जामनगर:

फिल्में तो मनोरंजन के लिए होती हैं, लेकिन कुछ शातिर लोग इनसे अपराध करने के नए तरीखे खोज निकालते हैं. ऐसा ही मामला गुजरात के जामनगर से सामने आया है. एक महिला ने साल 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' स्टाइल में अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और 2 साल तक किसी को भनक तक नहीं लगने दी. हुआ कुछ यूं कि दो साल पहले एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर उसे एक गढ्ढा खोद दफना दिया था. इतने समय तक वह परिवार से झूठ बोलती रही कि वह ऑस्ट्रेलिया गया है. आखिरकार दो साल बाद पुलिस जांच में उसका ये झूठ बेनकाब हो गया. 

पति को शराब में साइनाइट मिलाकर पिलाया

 पुलिस जांच में पता चला है कि दो साल से लापता युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी. उसने पति जिग्नेश को साइनाइड मिलाकर शराब का एक जाम बनाकर पिलाया. जब उसकी मौत हो गई तो प्रेमी संग मिल दरेड GIDC इलाके में 12 फुट गहरा गड्ढा खोदा और उसमें दफना दिया. फिस्म दृष्यम में भी अपराध को ऐसे ही अंजाम दिया गया था. उसने परिवार को झूठ बोलकर गुमराह किया गया कि वह दो साल के लिए ऑस्ट्रेलिया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

'ऑस्ट्रेलिया गया है' बोल किया गुमराह

मृतक जिग्नेश मावड़िया के भाई अशोक मावड़िया ने जामनगर के सिटी 'B' पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने शक जताया था कि उसके दो साल से लापता भाई की हत्या कर दी गई है. परिवार को लगातार यह कहकर गुमराह किया गया कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में है, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन जब परिवार का कोई सदस्य ऑस्ट्रेलिया गया और उसने जिग्नेश का पता और फोन नंबर पूछा तो पत्नी शक के घेरे में आ गई. पुलिस कार्रवाई की आशंका के बीच, पत्नी पृथ्वी ने आखिरकार अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमी संग मिलकर पति को गड्ढे में दफनाया

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पृथ्वी का शादी से पहले से ही नीलेश नाम के एक युवक से अफेयर था. शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे. दोनों ने मिलकर जिग्नेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पत्नी ने शराब में साइनाइड मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.  हत्या के बाद, दोनों ने मिलकर दरेड GIDC इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर करीब 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसमें जिग्नेश की लाश दफना दी. उसके बाद, दो साल तक परिवार को यह झूठ बोलकर गुमराह किया कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में है. दोनों आरोपी पुलिस ने हत्थे चढ़ चुके हैं. उनकी निशानदेही पर शव को गड्ढे को फिर से खुदवाया गया. पुलिस शव के अवशेषों की तलाश समेत पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. जामनगर के इस चौंकाने वाले मर्डर केस की पूरे शहर में खूब चर्चा हो रही है. परिवार को पुलिस जांच में नए खुलासों का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें-मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो बेटे ने हथौड़े से पीटकर की हत्या, घरवालों को भी धमकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Murder, Jamnagar Murder Case, Drishyam Style Murder, Drishyam Style Crime News, Wife Killed Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com