विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

अमेरिकी संसद ने ग्रीन कार्ड पर लगायी गई सीमा हटाई, भारतीय IT पेशेवरों को मिलेगा लाभ

अमेरिकी संसद (US Parliament) में सांसदों ने ग्रीन कार्ड (Green Card) जारी करने पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने के उद्देश्य से बुधवार को एक विधेयक पारित किया.

अमेरिकी संसद ने ग्रीन कार्ड पर लगायी गई सीमा हटाई, भारतीय IT पेशेवरों को मिलेगा लाभ
US Parliament: इस विधेयक से भारत के हजारों उच्च कुशल आईटी पेशेवरों को लाभ मिलेगा
  • अमेरिकी संसद ने ग्रीन कार्ड पर लगायी गई सीमा हटाई
  • भारतीय IT पेशेवरों को मिलेगा लाभ
  • ग्रीन कार्ड किसी व्यक्ति को यूएस में स्थायी रूप से रहने की अनुमति देता है
वॉशिंगटन:

अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड (Green Card) जारी करने पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने के उद्देश्य से बुधवार को एक विधेयक पारित किया. इस विधेयक से भारत के हजारों उच्च कुशल आईटी पेशेवरों को लाभ मिलेगा.ग्रीन कार्ड (Green Card)  किसी व्यक्ति को अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देता है. अमेरिका की प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित यह विधेयक भारत जैसे देशों के उन प्रतिभाशाली पेशेवरों के लिए दुखदायी इंतजार को कम करेगा जो अमेरिका में स्थायी रूप से काम करने और रहने की अनुमति चाहते हैं. फेयरनेस ऑफ हाई स्किल्ड इमिग्रेंट्स एक्ट, 2019 या एचआर 1044 नाम का यह विधेयक 435 सदस्यीय सदन में 65 के मुकाबले 365 मतों से पारित हो गया.

ट्रंप ने पेश की नई नीति, अमेरिका में अब ग्रीन कार्ड की जगह बिल्ड अमेरिका वीजा सिस्टम


मौजूदा व्यवस्था के अनुसार एक साल में अमेरिका द्वारा परिवार आधारित प्रवासी वीजा दिए जाने की संख्या को सीमित कर दिया गया. अभी तक की व्यवस्था के मुताबिक, किसी देश को ऐसे वीजा केवल सात फीसदी तक दिए जा सकते हैं. नए विधेयक में इस सीमा को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. 

ट्रंप प्रशासन ने बनाये नए नियम, अब ग्रीन कार्ड के लिए छोड़नी होंगी ये सुविधाएं

इसी तरह इसमें हर देश को रोजगार आधारित प्रवासी वीजा केवल सात प्रतिशत दिए जाने की सीमा को भी खत्म कर दिया गया है. इस विधेयक को कानून की शक्ल लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की जरुरत है लेकिन इससे पहले इसे सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी जहां रिपब्लिकन सांसदों की अच्छी-खासी संख्या है.

Video: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बोले- 'धार्मिक आज़ादी के लिए एक साथ खड़े हों'

(इनपुट भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Parliament, Green Card, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com