विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2011

अमेरिका ने भारत को महान शक्ति करार दिया

अमेरिका ने कहा है कि उसने भारत के साथ अपने संबंधों को गहरा किया है, जिसमें राष्ट्रपति ओबामा की इस देश की अभूतपूर्व यात्रा भी शामिल है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: भारत को महान शक्ति करार देते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसने भारत के साथ अपने संबंधों को गहरा किया है, जिसमें पिछले नवंबर में राष्ट्रपति बराक ओबामा की इस देश की अभूतपूर्व यात्रा भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टॉम डोनिलोन ने शुक्रवार शाम व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग में बताया, हम महान शक्ति और अमेरिका के महान भागीदार के रूप में भारत के उत्थान का पूरा समर्थन करते हैं। ओवल कार्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा तथा उनके पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच मुलाकात के आधे घंटे बाद ही डोनिलोन का यह बयान आया है। डोनिलोन ने बताया कि अमेरिका अब तक एशिया में पूरी तरह शामिल नहीं रहा है, लेकिन ओबामा इस स्थिति में सुधार करने जा रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति की आगामी अमेरिका यात्रा के संबंध में अपनी ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, हमने सही मायने में भारत के साथ अपने रिश्तों को गहरा किया है। उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया सहित अन्य एशियाई देशों के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों की भी विस्तार से व्याख्या की। ओबामा की नवंबर की भारत यात्रा के संबंध में बेहद उत्साहित स्वर में डोनिलोन ने कहा कि मार्च, 2006 के बाद से किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, भारत, रिश्ते, महान शक्ति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com