विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

अमेरिकी अधिकारी का दावा - उत्तर कोरिया की तरफ से हमला जल्द नहीं

सीआईए निदेशक माइक पोम्पो ने ‘सीबीएस न्यूज’ से एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप प्रशासन ने युद्ध की तैयारियों को लेकर किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं दिखाकर अच्छा काम किया है.

Also Read in
अमेरिकी अधिकारी का दावा -  उत्तर कोरिया की तरफ से हमला जल्द नहीं
वाशिंगटन: पिछले कुछ समय में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. उत्तर कोरिया के लगातार चल रहे मिसाइल परीक्षण से विश्व के कई देश चिंतित हैं. अमेरिका के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया की ओर से हमला सन्निकट नहीं है, लेकिन उन्होंने अगाह किया है कि युद्ध की संभावना एक दशक पहले की तुलना में कहीं ज्यादा है. सीआईए निदेशक माइक पोम्पो ने ‘सीबीएस न्यूज’ से एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप प्रशासन ने युद्ध की तैयारियों को लेकर किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं दिखाकर अच्छा काम किया है.

यह भी पढ़ें : उत्‍तर कोरिया का संकट खत्म करने में भारत निभा सकता है भूमिका: अमेरिका

उन्होंने कहा, “उत्तर कोरिया की ओर से हमला तत्काल होने वाला नहीं है. अमेरिकी लोगों को पता होना चाहिए कि यह प्रशासन अपनी शक्ति के अनुरूप सब कुछ कर रहा है.’’ पोम्पो ने कहा, ‘‘इस खतरे से अमेरिका की रक्षा सुनिश्चत करने के लिए राष्ट्रपति ने खुफिया समुदाय और रक्षा विभाग को समर्थ किया है.’’ उत्तर कोरिया पर कई सवालों का जवाब देते हुए सीआईए निदेशक ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने युद्ध की अपनी तैयारियों को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई है.
VIDEO :  उत्तर कोरिया में सेना प्रमुख को मौत के घाट उतारा गया

पोम्पो से जब प्रशांत में अमेरिकी क्षेत्र ग्वाम पर उत्तर कोरिया द्वारा हमला करने की मंशा पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दी गई चेतावनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति चीन या दुनिया के उन सभी देशों से बातचीत कर रहे हैं जो इस मुद्दे को प्रभावित कर सकते हैं. हमें अच्छी सफलता मिली है. हमारे पास पूरी दुनिया है जो उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध के लिए मतदान कर रहे हैं. यह कुछ ऐसा है जो काफी समय से नहीं हुआ है.”
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea Attack On US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com