2 अप्रैल का दिन विमानन इतिहास में एक ‘ब्लैक डे' के साथ दर्ज है. आज से ठीक 39 साल पहले, 2 अप्रैल 1986 को अमेरिका की कंपनी TWA के पैसेंजर जेट प्लेन बोइंग 727 की एक सीट के नीचे रखा बम फट गया. रोम से काहिरा जा रही इस प्लेन में 11,000 फुट की ऊंचाई पर एक बड़ा सा सुराख हो गया और उस जगह पर बैठे चार लोग हवा के दबाव से प्लेन से बाहर गिर गए. इनमें 8 माह की एक बच्ची भी शामिल थी. पायलट ने बड़ी सावधानी से प्लेन को एथेंस में उतारकर बाकी यात्रियों की जान बचा ली लेकिन आजतक अमेरिका इस आतंकी हमले के लिए किसी को सजा नहीं दिला सका.
उस दिन क्या हुआ था?
जब बम विस्फोट हुआ था तो बोइंग 727 एथेंस के रास्ते में ग्रीस के ऊपर 11,000 फीट (3,350 मीटर) की ऊंचाई पर उड़ रहा था. ब्लास्ट से स्टारबोर्ड विंग के सामने एक खिड़की के नीचे 2 मी x 1 मी चौड़ा छेद हो गया. ऐसा पाया गया है कि विस्फोट 10F सीट के नीचे रखे बम के फटने की वजह से ही हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लास्ट की वजह से जो छेद बना, उसके रास्ते 4 यात्री प्लेन के बाहर गिर गए. चार शव एथेंस से 140 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में एक स्थल से बरामद किए गए. इनमें से तीन एक ही ग्रीक-अमेरिकी परिवार से थे. इसके अतिरिक्त पुलिस को एक पुरुष यात्री का शव भी मिला, जिसकी पहचान कोलंबियाई मूल के अमेरिकी के रूप में की गई.
बाकि बचे 118 यात्री और चालक दल बच गए. पायलट कैप्टन रिचर्ड पीटरसन ने एथेंस कंट्रोल टॉवर से बता करते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की.
जांच में क्या पता चला?
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने शुरू में लेबनान में जन्मी फिलिस्तीनी महिला, माई एलियास मंसूर की पहचान की. तब वह अबू निदाल चरमपंथी समूह से जुड़ी एक संदिग्ध आतंकवादी थी, जो 1983 में एक पैन अमेरिकी विमान पर बमबारी करने के असफल प्रयास में शामिल थी. माई एलियास ने बोइंग 727 की इससे पहले की उड़ान में सीट 10F पर यात्रा की थी.
हालांकि मंसूर ने इसमें किसी तरह हाथ होने से सख्ती से इनकार किया. दो साल की जांच के बाद, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उसने माना कि मंसूर ने ही ज्ञात फिलिस्तीनी आतंकवादी कर्नल हवारी के आदेश पर ब्लास्ट किया था. हालांकि सच्चाई यह है कि बमबारी को अंजाम देने के लिए आज तक किसी को भी दोषी नहीं ठहराया गया है.
TWA ने 2001 में दिवालियापन के लिए आवेदन किया और अमेरिकन एयरलाइंस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं