विज्ञापन

ईरान के बाद अब इजरायल ने भी हमले रोकने पर जताई सहमति, नेतन्याहू बोले- लेकिन अगर सीमा लांघी तो...

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने हमले रोक दिए हैं इसलिए अब हम भी हमले नहीं करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है.

ईरान के बाद अब इजरायल ने भी हमले रोकने पर जताई सहमति, नेतन्याहू बोले- लेकिन अगर सीमा लांघी तो...
नेतन्याहू का कहना है कि ईरान और उसके लेबनानी प्रॉक्सी हिजबुल्लाह ने एक 'नया इक्वेशन' बनाने की कोशिश की.
AFP

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए गए हैं. ये हमले बीते दिन शुरू हुई थी और 24 घंटे के बाद थम गई. औपचारिक सीज़फ़ायर का ऐलान करने से बचते हुए, नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि तेहरान के इजरायली इलाके पर अपने मिसाइल हमले बंद करने के बाद मिलिट्री जवाब खत्म हो गया. इससे पहले ईरान की सेना की ओर से कहा गया कि वह अब इजरायल पर हमले नहीं करेगा. 

इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने तेहरान में लीडरशिप को कड़ी चेतावनी दी. नेतन्याहू ने कहा, "फिलहाल, हमले बंद हो गए हैं, क्योंकि तेहरान में आतंकी शासन पर हमला करने के बाद, उसने हम पर हमला करना बंद कर दिया है. अगर ईरान में आतंकी शासन हम पर दोबारा हमला करने की गलती करता है, तो हम ताकत से जवाब देंगे."

'मेरे रहते ऐसा नहीं हुआ, न होगा'

नेतन्याहू ने लेबनान में मिलिट्री ऑपरेशन को इजरायल के खिलाफ हमलों से जोड़ने वाला 'नया इक्वेशन' बनाने की तेहरान की कोशिशों को खास तौर पर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "उन्हें लगा कि वे लेबनान और ईरानी इलाके से इजरायल पर गोली चला सकते हैं और हम जवाब नहीं देंगे... ऐसा नहीं हुआ और न ही होगा. मेरे रहते ऐसा नहीं हुआ."

नेतन्याहू के मुताबिक, ईरान और उसके लेबनानी प्रॉक्सी हिजबुल्लाह ने एक 'नया इक्वेशन' बनाने की कोशिश की. इसके तहत लेबनान में इजरायली मिलिट्री ऑपरेशन से ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हो जाएगी.

ईरान ने क्या कहा था?

तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ईरान की मिलिट्री ने कहा कि उसके हालिया हमले लेबनान के सपोर्ट में और इजरायली मिलिट्री एक्शन के जवाब में किए गए थे. तस्नीम के हवाले से ईरान की मिलिट्री ने एक बयान में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की ताकतवर आर्म्ड फोर्सेज ने लेबनान के लोगों के सपोर्ट में इस सरकार (इजरायल) को करारा जवाब दिया."

यह भी पढ़ें: ईरान ने कहा- अब नहीं करेंगे हमला, इजरायल अब भी चुप; ट्रंप ने दोनों देशों से की थी अटैक रोकने की अपील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com