विज्ञापन

दोस्त-दोस्त ना रहा....ईरान से MoU के चलते सबसे खराब दौर की ओर अमेरिका-इजरायल के रिश्ते

अमेरिका और इजरायल के बीच रिश्ते सर्द होते जा रहे हैं. संबंधों के पटरी से उतरने की मुख्य वजह इजरायल का लेबनान पर हमला करना है. इस हमले के वजह से ईरान के साथ अमेरिका की डील में असर पड़ रहा है और फिर घरेलू स्तर पर ट्रंप पर इसका प्रेशर पड़ रहा है.

दोस्त-दोस्त ना रहा....ईरान से MoU के चलते सबसे खराब दौर की ओर अमेरिका-इजरायल के रिश्ते
ट्रंप ने इजरायल को लेबनान और हिजबुल्लाह के साथ नरमी बरतने की हिदायत दी थी.
  • इजरायल और अमेरिका के रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं.
  • अमेरिका ने इजरायल से लेबनान पर हमले की वजह से दूरी बना ली है.
  • नेतन्याहू ने कहा है कि वह हमले करते रहेंगे.

अमेरिका और इजरायल के रिश्ते अभूतपूर्व दौर से गुजर रहे हैं. अब दोनों देशों के नेताओं के बीच ईरान डील और सीजफायर की तल्खी साफ देखी जा सकती है. बीते दिनों भी इजरायल ने सहयोगी देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह न मानते हुए लेबनान पर हमला कर दिया. इस हमले के बाद ईरान ने डील साइन करने की औपचारिक समारोह में शरीक होने से इनकार कर दिया.

कभी एक दूसरे के लिए साथ खड़े रहने वाले इजरायल और अमेरिका आज एक दूसरे के हितों के आगे अड़ जा रहे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तो यहां तक कह दिया है कि लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. 

ट्रंप की बात भी नहीं मानी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस डील को इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा मानते हैं. ट्रंप की इच्छा के खिलाफ जाकर इजरायल की तरफ से लेबनान और ईरान से जुड़े ठिकानों पर लगातार हमले जारी रखना ट्रंप को सीधे चुनौती देने जैसा है. डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों में रुकावट डालने वाले नेताओं को पसंद नहीं करते हैं. इजरायल की तरफ से युद्धविराम का पालन न करने पर ट्रंप ने हाल ही में नेतन्याहू के लिए बेहद सख्त और कड़े शब्दों का इस्तेमाल भी किया है.

सीबीएस न्यूज के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल दक्षिणी लेबनान में अपने सिक्योरिटी जोन से पीछे नहीं हटेगा, भले ही अमेरिका-ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग में सभी मोर्चों पर मिलिट्री ऑपरेशन खत्म करने की बात कही गई हो."

ट्रंप ने पहले भी इजरायल और नेतन्याहू को लेबनान और हिजबुल्लाह के मामले में नरमी से पेश आने की हिदायत दी थी.  ट्रंप ने गुरुवार को ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, ठहम लेबनान, हिजबुल्लाह और इजरायल सहित सभी मोर्चों पर पूरी तरह से सीजफायर की उम्मीद करते हैं."

दरअसल ट्रंप की प्राथमिकता देश में बढ़ रही महंगाई और युद्ध से तंग आ चुकी जनता का भरोसा जितना है. ट्रंप 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत मध्य पूर्व के युद्ध से अमेरिकी सेना को बाहर निकालना और वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना चाहते हैं.

वेंस ने भी लगाई फटकार, क्या इजरायल अमेरिका अब दोस्त नहीं रह गए?

इजरायल की तरफ से लेबनान और हिजबुल्लाह के हमले के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इजरायल के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया है. जेडी वेंस ने कहा, "मैंने एक्सियोस रिपोर्ट देखी कि नेतन्याहू गुस्से में हैं. प्रेसिडेंट ट्रंप पूरी दुनिया में अकेले ऐसे हेड ऑफ स्टेट हैं जो इस समय इजरायल देश के लिए हमदर्दी रखते हैं. इजरायल में कुछ कैबिनेट मेंबर जो यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट पर हमला कर रहे हैं, मैं कहूंगा कि पिछले तीन महीनों में, आपके देश की रक्षा करने वाले दो-तिहाई डिफेंसिव हथियार अमेरिकियों ने बनाए हैं. इजरायल में जो कोई भी सोचता है कि उनकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट हैं, उन्हें जागने और हालात की असलियत को समझने की दरकार है."

वेंस ने इजरायल से कहा, "इस दुनिया में इकलौते बचे अपने दोस्त पर हमला मत करो. मैं इजरायली कैबिनेट में होता तो यही कहता."

ट्रंप ने नेतन्याहू को अपशब्द भी कहे 

अमेरिका और इजरायल के बीच सर्द होते रिश्तों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपशब्द तक कह दिया था. ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा था, "तुम पागल हो. अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते. मैं तुम्हें बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. हर कोई इसी वजह से इजरायल से नफरत करता है."

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान डील पर आया सुप्रीम लीडर मुजतबा का पहला बयान, कहा- ट्रंप ने बेबसी में अपनाया हर हथकंडा

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
चंदन सिंह राजपूत एनडीटीवी हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 5 साल का अनुभव है. एनडीटीवी से पहले बीबीसी हिंदी, क्विंट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Attack, Iran Israel America War Effect
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com