विज्ञापन

ईरान में सीजफायर के बीच 2 'सिलेंडर बम' फटने से दहशत, क्या अमेरिका स्लीपर सेल का इस्तेमाल कर रहा?

US Iran War Updates: तेहरान में धमाके के लिए तरलीकृत या लिक्विफाइड गैस से बने विस्फोटक पैकेज का इस्तेमाल किया गया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स कमांडर के अनुसार इसके पीछे "नमकहराम और देशद्रोही तत्वों" का हाथ है.

ईरान में सीजफायर के बीच 2 'सिलेंडर बम' फटने से दहशत, क्या अमेरिका स्लीपर सेल का इस्तेमाल कर रहा?
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर चल रहा है (प्रतिकात्मक फोटो)
  • ईरान की राजधानी तेहरान के डिस्ट्रिक्ट दस में तरलीकृत गैस से बने विस्फोटक पैकेज से धमाका हुआ है
  • इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर बालीदेह ने धमाके के लिए देशद्रोही तत्वों को जिम्मेदार ठहराया
  • विस्फोट के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई गई, और घटना को दो घरेलू विस्फोटक पैकेजों से जोड़ा गया है

US Iran War: अमेरिका के साथ 2 हफ्ते के अस्थाई सीजफायर के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका हो गया है. धमाके के लिए तरलीकृत या लिक्विफाइड गैस से बने विस्फोटक पैकेज का इस्तेमाल किया गया है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस धमाके को किसने अंजाम दिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी मीडिया ने राजधानी तेहरान में विस्फोट की सूचना दी है. तेहरान के डिस्ट्रिक्ट 10 के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर मोहम्मद बालीदेह ने एक वीडियो मैसेज में इसे एक मामूली विस्फोट बताया है. लेकिन उन्होंने इसके लिए जिन्हें जिम्मेदार ठहराया है, वो अपने आप में बड़े सवाल पैदा करता है.

तेहरान में विस्फोट को किसने दिया अंजाम?

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स कमांडर मोहम्मद बालीदेह के अनुसार इस विस्फोट के पीछे "नमकहराम और देशद्रोही तत्वों" का हाथ है. उन्होंने सीधे-सीधे इसके लिए जिम्मेदार लोगों का नाम नहीं लिया है. लेकिन जिस तरह दोषियों के लिए "नमकहराम और देशद्रोही तत्वों" टर्म का प्रयोग किया गया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि विस्फोट का आरोप ईरान के लिए किसी गुट पर लगा है.

ईरानी कमांडर का कहना है कि स्थिति अभी ''नियंत्रण में'' है. इस वीडियो मैसेज के बाद प्रकाशित एक अलग रिपोर्ट में, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि यह विस्फोट "तरलीकृत गैस से बने दो घरेलू विस्फोटक पैकेजों" के कारण हुआ था. इसमें कहा गया है कि विस्फोट से तीन लोगों को "मामूली चोटें" आईं, जिससे "तीन घरों की खिड़कियां टूट गईं और दो वाहनों को मामूली क्षति हुई".

यह भी पढ़ें: ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले 4 जहाज, इनमें 3 का ईरान से लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Israel War Against Iran, US Iran War Ceasefire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com