विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

व्हाइट हाउस ने कहा, रूस के प्रति नहीं अपना रहा है नरम रूख, अभी और प्रतिबंध लगेंगे

एक कदम को रेखांकित करते हुए प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन पहले ही दुनिया की सभी सरकारों को चेतावनी दे चुका है कि रूसी सेना के ‘‘विशेष लेन-देन’’ करने पर उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाये जाएंगे.

Also Read in
व्हाइट हाउस ने कहा, रूस के प्रति नहीं अपना रहा है नरम रूख, अभी और प्रतिबंध लगेंगे
व्हाइट हाउस.
वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रूख अपनाये जाने के आरोपों से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है.

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बुधवार को बातचीत में अधिकारी ने बताया कि 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप की आशंकाओं से निपटने के लिए ‘‘कार्य बल’’ का गठन किया गया है और 2016 के लिए रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया चल रही है.

एक कदम को रेखांकित करते हुए प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन पहले ही दुनिया की सभी सरकारों को चेतावनी दे चुका है कि रूसी सेना के ‘‘विशेष लेन-देन’’ करने पर उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाये जाएंगे.

इसमें नाटो सहयोगी तुर्की भी शामिल है, जिसने रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली खरीदने की घोषणा की है.

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस चेतावनी के बाद कई बड़े देश रूस के साथ अपनी खरीद पर पुन:विचार कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United States, Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com