विज्ञापन

रात के अंधेरे में हेलीकॉप्टर से उतरे US मरीन- VIDEO में देखिए अमेरिकी सेना ने कैसे ईरानी जहाज पर कब्जा किया

US Iran War Updates: अमेरिकी सेना ने एक और वीडिया जारी करके ईरानी जहाज पर हेलीकॉप्टर से उतरते अमेरिकी सैनिकों और जहाज पर उनके कब्जे का भी विजुअल जारी कर दिया है.

रात के अंधेरे में हेलीकॉप्टर से उतरे US मरीन- VIDEO में देखिए अमेरिकी सेना ने कैसे ईरानी जहाज पर कब्जा किया
US Attack on Iran Cargo Ship: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर हमला कर उसे कब्जे में लिया
  • अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी मालवाहक जहाज टूस्का पर गोलीबारी कर उसे कब्जे में ले लिया है
  • अमेरिकी मरीन सैनिक हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरे और रस्सियों के सहारे उसे सैन्य नियंत्रण में ले लिया
  • ईरान ने अमेरिका की कार्रवाई को समुद्री लूट बताया और इसके जवाब में ड्रोन हमला करने की चेतावनी दी है

US Iran War Updates: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है और शांति समझौते की उम्मीद गर्त में. दरअसल अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज, टूस्का पर गोलीबारी की और उसे अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिकी सेना ने न सिर्फ ईरानी जहाज को चेतावनी देने और उसपर गोलीबारी करने का वीडियो शेयर किया है, बल्कि उसपर हेलीकॉप्टर से उतरते अमेरिकी सैनिकों और जहाज पर उनके कब्जे का भी विजुअल जारी कर दिया गया है. ईरानी सेना ने अमेरिका को इस कार्रवाई का जवाब देने की चेतावनी दी है.

वीडियो में क्या दिखा?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो जारी किया और बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के जहाज को एक सुनियोजित ऑपरेशन में कब्जे में लिया. अमेरिकी मरीन सैनिक USS Tripoli (LHA 7) से हेलीकॉप्टर के जरिए अरब सागर के ऊपर उड़कर जहाज तक पहुंचे. इससे पहले अमेरिकी गाइडेड मिसाइल युद्धपोत USS Spruance (DDG 111) ने “एम/वी टूस्का” नाम के इस ईरानी जहाज को कई बार चेतावनी दी, लेकिन छह घंटे तक जवाब न मिलने पर उसके इंजन (प्रोपल्शन) को फायरिंग करके खराब कर दिया, जिससे जहाज रुक गया. इसके बाद 19 अप्रैल को अमेरिकी मरीन सैनिक रस्सियों के सहारे (रैपलिंग करके) सीधे जहाज पर उतरे और उसे अपने कब्जे में ले लिया.

ट्रंप ने बताया क्यों लिया एक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को ईरानी जहाज द्वारा दरकिनार करने की कोशिश के बाद यह एक्शन लिए.

ट्रूथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, "ईरान के झंडे वाला टूस्का नाम का एक कार्गो शिप, जो लगभग 900 फीट लंबा और लगभग एक एयरक्राफ्ट कैरियर जितने वजन का था, ने हमारे नेवल ब्लॉकेड को पार करने की कोशिश की. यह उनके लिए ठीक नहीं रहा. अमेरिकी नेवी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस एसपीआरयूएएनसीई ने टूस्का को ओमान की खाड़ी में उन्हें रुकने की साफ चेतावनी दी."

ट्रंप ने आगे बताया, "ईरानी क्रू ने बात सुनने से मना कर दिया, इसलिए हमारे नेवी शिप ने इंजन रूम में छेद करके उन्हें वहीं रोक दिया. अभी, अमेरिकी मरीन के पास शिप की कस्टडी है. टूस्का पर अमेरिकी वित्त प्रतिबंध लगे हैं क्योंकि पहले भी उसने गैरकानूनी काम किए हैं. शिप की पूरी कस्टडी हमारे पास है और हम देख रहे हैं कि शिप पर क्या है!"

ईरान ने कहा- बदला लेंगे

 ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि तेहरान जल्द ही इसका जवाब देगा और अमेरिका की इस कार्रवाई को समुद्री लूट (पाइरेसी) बताया. अल जजीरा ने ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि ओमान सागर में एक ईरानी जहाज पर हमले के बाद ईरानी बलों ने अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन लॉन्च किए हैं.

यह भी पढ़ें: 'इंजन रूम खाली करो', फिर चलीं 3 गोलियां और धुआं-धुआं... ईरानी जहाज पर अमेरिका के हमले का VIDEO 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran War Video, US Iran War Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com