विज्ञापन

पाकिस्तानी जनता को रुला रही ईरान की जंग, अब हर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 924 रुपए का इजाफा

US Iran War and Oil- Gas Crisis in Pakistan: पड़ोसी देश का 80-85 प्रतिशत से अधिक तेल आयात सऊदी अरब, UAE और कुवैत जैसे खाड़ी देशों से होता है, जिसका शिपमेंट होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होता है. इसपर अभी ईरान की नाकाबंदी है.

पाकिस्तानी जनता को रुला रही ईरान की जंग, अब हर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 924 रुपए का इजाफा
US Iran War: पाकिस्तान में गहराया तेल-गैस संकट, जनता पर बढ़ा बोझ
  • पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है
  • अप्रैल में 11.8 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 924 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा हुआ है
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमलों से वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 1 महीने से जारी जंग पाकिस्तान के लोगों के लिए कहर बनकर टूटी है. पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा पड़ोसी मुल्क तेल और गैस संकट का सामना कर रहा है. इसकी मार अब वहां के आम लोगों की जेब पर पड़ रही है. हर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 924 पाकिस्तानी रुपए का इजाफा कर दिया गया है. पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (ओगरा) ने LPG गैस सिलेंडरों की दरों में 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि कर दी है, जिससे इसकी लागत बढ़ गई.

अब पाकिस्तान में अप्रैल के महीने के लिए 11.8 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 924 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी हुई है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार ओगरा ने अप्रैल के लिए एलपीजी की कीमत 304.15 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की है, जो मार्च में 225.84 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इसकी वजह से 11.8 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत अप्रैल के लिए 3,588.60 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि मार्च में यह 2,664.88 रुपये थी.

बता दें कि अमेरिका-इजरायल की तरफ से शुरू की गई जंग में ईरान की जवाबी कार्रवाई से संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र तक फैल गया है. होर्मुज में ईरानी हमलों ने जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को प्रभावित किया है, जो कच्चे तेल और तेल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यहां से तकरीबन दुनिया भर के तेल व्यापार 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है.

पड़ोसी देश का 80-85 प्रतिशत से अधिक तेल आयात सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत जैसे खाड़ी देशों से होता है, जिसका शिपमेंट होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होता है. पाकिस्तान के कुल आयात में पेट्रोलियम उत्पादों का हिस्सा लगभग 30 प्रतिशत है.

जंग के बीच राहत की खबर यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई "दो या तीन सप्ताह" में जल्द ही समाप्त हो सकती है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने पिछले महीने के अंत में ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने से पहले जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनको हासिल कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: दो तीन हफ्ते में खत्म हो सकता है युद्ध, ट्रंप का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran War And Oil Crisis, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com